गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिलें में 206 सड़कों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने के कारण संचालन के लिए लम्बित, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने नाराजगी व्यक्त कर दी अंतिम चेतावनी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2022 3:27 अपराह्न
टिहरी : जनपद के अर्न्तगत ऐसी सडकें, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, किन्तु संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने के कारण वे सडकें प्रयोग में नहीं लायी जा रही हैं, के संबंध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार टिहरी गढ़वाल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में लगभग 206 सड़कों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने के कारण संचालन हेतु लम्बित होने पर परिवहन विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा अन्तिम चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि 31 दिसम्बर, 2022 तक सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि संयुक्त निरीक्षण हेतु लम्बित सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों के नाम सहित ब्लॉक वाईज शैड्यूल बनाकर संबंधितों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कल से ही संयुक्त निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी के अनुपस्थित पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि किसी भी विभाग की कहीं पर भी रोड़ खराब होती है, उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पालाग्रस्त स्थलों पर नियमित चूने का छिड़काव करते रहे। साथ ही स्लीप जोन, डार्क जोन एवं दुर्घटनाग्रस्त की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर नियमित चैकिंग करने एवं चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पीएमजीएसवाई की विभिन्न डिवीजनों के अन्तर्गत लगभग 72 सड़कें, लोक निर्माण विभाग की लगभग 118 तथा ग्रामीण निर्माण विभाग की लगभग 16 सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया जाना है। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि एन.पी. सिंह, सीओ सदर एस.पी. बलूनी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई आर.पी. पन्त, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा प्रमेश नेगी,  ईओ नगरपालिका टिहरी एम.एल.शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.