मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ों में सूखी ठंड का कहर, पाले से जमे झरने और पेयजल लाइनें

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:20 अपराह्न

चमोली। पहाड़ों में जनवरी का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से राहत की बूंदें नहीं बरसीं, लेकिन रात के समय पड़ रहे भीषण पाले ने ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया है।

स्थिति यह है कि घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक झरने जमने लगे हैं, जबकि पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइनों में पानी बर्फ बनकर जम गया है। इससे कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

जोशीमठ–औली मार्ग बना खतरे का रास्ता

ज्योर्तिमठ–औली मोटर मार्ग पर जगह-जगह पाला जमने से सड़क कांच की तरह फिसलन भरी हो गई है। इससे वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना हुआ है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

दीपक प्रसाद, निवासी सुनील क्षेत्र, बताते हैं—

“घरों के आसपास नलों से टपक रहा थोड़ा-सा पानी भी रात भर में जमकर पाला बन जा रहा है। सुबह ऐसा लगता है जैसे ताजा बर्फबारी हुई हो। पेयजल लाइनें पूरी तरह जाम हो गई हैं, जिससे रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी हो रही है।”

अनीता उनियाल, स्थानीय निवासी, कहती हैं—

“सुबह दफ्तर या जरूरी काम से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूटी और कारें सड़क पर बुरी तरह फिसल रही हैं। सुनील वार्ड के अधिकतर लोग सुरक्षा के लिहाज से मुख्य बाजार तक पैदल जाने को मजबूर हैं।”

नालियों की बदहाली बनी समस्या

प्रदीप पवार, सभासद सुनील वार्ड, का कहना है—

“जोशीमठ–औली मार्ग पर पानी की निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है। आर्मी अस्पताल से नीलगिरी और औली तक कई जगह नालियां बंद पड़ी हैं। सड़क पर बहता पानी रात में जमकर पाला बन जाता है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है।”

बीआरओ ने दिया सुधार का भरोसा

इस संबंध में अजय कुमार, एई, बीआरओ (BRO) ने बताया—

“औली रोड पर नालियों और सड़क पर बह रहे पानी की समस्या हमारे संज्ञान में है। जल्द ही अतिरिक्त मजदूरों को लगाया जा रहा है। जहां भी पाले के कारण दिक्कत हो रही है, उसे शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।”

फसलों पर भी मंडरा रहा संकट

बारिश न होने से जहां एक ओर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं सूखी ठंड से रबी की फसलों और सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी गहरा गई है।

स्थानीय लोग अब बेसब्री से बर्फबारी या बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ठंड से राहत मिले और पेयजल संकट कुछ हद तक दूर हो सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.