मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, गंभीर घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 28, 2025 3:20 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी में एक तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी सवारों और एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से नशे में धुत कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे में तीन लोग घायल

यह घटना नंदा की चौकी के पास हुई, जब सेलाकुई निवासी कार चालक कैलाश अपने वाहन से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर राजू साहनी और उनकी पत्नी रेखा साहनी सवार थे। इसके बाद कार ने पैदल चल रहे चंद्र जायसवाल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

उत्तराखंड : महाविद्यालयों में 117 योग प्रशिक्षकों की होगी तैनाती, यहां होगा इंटरव्यू 

घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में से दो को प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रेमनगर के प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मौके से ही कार चालक कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देहरादून में इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

मार्च 2025 में राजपुर रोड पर एक लग्जरी कार ने साईं मंदिर के पास चार लोगों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा, 28 जुलाई 2025 को पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई थी। ये घटनाएं शहर में यातायात सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.