बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिना कनैक्शन के आगे नहीं बिछाने देंगे पेयजल लाइन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2025 12:15 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। जिलासू पेयजल पंपिंग योजना से जोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम पोखरी की अध्यक्षता में आहुत बैठक बेनतीजा रही। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक क्षेत्र के गांवों को इससे जोड़ा नहीं जाएगा तब तक पेयजल लाइन आगे नहीं जाने दिया जाएगा। तहसील सभागार पोखरी एसडीएम राजकुमार पांडेय की अध्यक्ष में जल निगम, जल संस्थान और प्रभावित ग्राम सभाओं की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिलासू पेयजल पंपिंग योजना से मस्ट गांव, पैणी, कुजासू, सिनाऊ तल्ला-मल्ला-पल्ला, आली, कांड़ई, सौडामंगरा, गडोना, खन्नी व बिनगढ समेत अन्य ग्राम सभाओं को पेयजल से जोड़ने पर चर्चा होनी थी।

ग्रामीणों का कहना था कि हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन पानी की आपूर्ति न होने से लोग गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। इसलिए इन ग्राम सभाओं को जिलासू योजना से जोड़ा जाना आवश्यक है। इस पर जल निगम के सहायक अभियंता तान सिंह टोलिया और अवर अभियंता प्रशांत रतुड़ी ने बताया कि जिलासू योजना की डीपीआर केवल शहरी क्षेत्रों के लिए स्वीकृत है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों को इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और चेतावनी दी कि यदि उनकी ग्राम सभाओं को इस पेयजल योजना से नहीं जोड़ा जाएगा तो ग्रामीण अपनी ग्राम सभाओं से पेयजल लाइन को नहीं बिछने देंगे।

सिनाऊ के ग्रामीणों का आरोप लगाया कि लोनिवि द्वारा  सड़क निर्माण के दौरान गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त की गई है लेकिन अभी तक उसका सुधारीकरण नहीं किया गया है। जल संस्थान द्वारा नागनाथ पेयजल पुनर्गठन योजना के टैंक से वैकल्पिक रूप में पानी दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को समूचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन जल निगम के कार्यों में घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी तथा शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जन समस्याओं की बैठको में जिम्मेदार अधिकारियों का न होना असंवेदनशीलता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 दिसंबर को ग्रामीणों का शिष्टमंडल इस मामले में जिलाधिकारी से मिलेगा। उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने जल निगम और जल संस्थान को आपसी तालमेल बनाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक अभियंता तान सिंह टोलिया, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत रतुड़ी, जल संस्थान सहायक अभियंता जगदीश पंवार, कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह राणा, आरके दलवीर नेगी, बिनगढ की प्रधान ममता चौहान, सूगी की विमला देवी, सिनाऊ पल्ला की संतोषी देवी, कुजासू की मधु देवी (कुजासू), पैणी के प्रधान सतीश सिंह, आली की प्रधान शोभा देवी, उमेद सिंह, पंकज सिंह, अबल सिंह, हुकुम सिंह नेगी, संतोष चौधरी, अनूप रावत, प्रहलाद बर्त्वाल, धन सिंह, महिपाल सिंह, दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सम्पर्क फाउंडेशन ने स्मार्ट स्कूलों और एआई आधारित गवर्नेंस के विस्तार के लिए 25 करोड़ रूपये का किया निवेश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में एमडीडीए की मैराथन बैठक, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
  • निम्न आय वर्ग का ‘अपने घर’ का सपना होगा साकार, लैंड पूलिंग के तहत निम्न आय वर्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी, एमडीडीए बैठक में भूमि चयन पर मंथन
  • कर्णप्रयाग में माता अनसूया और चंडिका करेंगी माघ स्नान
  • डीएम गौरव कुमार ने ली गणतंत्र दिवस तैयारी बैठक
  • सीएम धामी ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प
  • सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मंत्री रेखा आर्या के अपमान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
  • 15 जनवरी से निकलेगी ब्रह्मा जाख देवता की भव्य लोक कल्याण यात्रा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नबीन से मुलाकात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.