गुरूवार, जनवरी 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाघ का खूंखार हमला, दैनिक बेतन वन कर्मी हुआ घायल.

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2021 5:46 अपराह्न

कोटद्वार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की अदनाला रेंज में बाघ के हमले में एक दैनिक बेतन वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। वन कर्मी को घायल अवस्था मे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार  भर्ती किया गया है। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कालागढ़ टाईगर रिजर्व फॉरेस्ट की अदनाला रेंज की मुंडियापानी बीट में तैनात वन कर्मी बृजमोहन मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ गस्त पर निकला था। मुंडियापानी कक्ष संख्या एक में अचानक एक बाघ ने बृजमोहन पर हमला कर दिया। बाघ ने बृजमोहन पर सामने से हमला किया व उसके सिर पर गहरे नाखून लगा‌ दिए। बाघ के हमले में बृजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और उसने बाघ के मुंह में हाथ में पकड़ा डंडा घुसा दिया। इस बीच साथ में मौजूद अन्य साथियों ने भी शोर मचाते हुए बाघ पर डंडे से हमला कर दिया। अप्रत्याशित तरीके से हुए इस हमले के कारण बाघ बृजमोहन को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया। अन्य वन कर्मी बृजमोहन को लेकर मुंडियापानी चौकी पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है।

 

<

p style=”text-align: justify;”>वही अदनाला रेंज के रेंजर नवीन जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह सात से आठ वन  कर्मी  मुंडियापानी बीट में गस्त पर जा रहे थे, जैसे ही उन्होंने चौकी से जंगल में प्रवेश किया तभी बच्चों के साथ घूम रहे बाघ ने दैनिक वेतन वन कर्मी पर हमला कर दिया। इस घटना में दैनिक वेतन वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय बेस  चिकित्सालय कोटद्वार भर्ती कराया गया। जहां पर घायल वन कर्मी की स्थिति स्थिर है, उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद बाघ दोबारा से वन कर्मी पर हमला करने आया, लेकिन सात से आठ वन कर्मियों के होने के कारण बाघ  घायल अवस्था में वन कर्मी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दीपक बिजल्वाण ने की मुख्यमंत्री धामी की सराहना, कहा-अंकिता भंडारी मामले में न्याय कर रही सरकार
  • सीएम धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास
  • तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह 13 दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 617 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
  • न्याय पंचायत रोहिड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • डीएम सविन बंसल ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी का निकासी गेट; अब सुगमता से निकलने लगी हैं दिल्ली यूपी व अन्य प्रांतो को जाने वाली बसें
  • डीएम ललित मोहन रयाल ने रुद्रपुर तहसील की 9 एकड़ भूमि पर दिया बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड : IAS-IPS अधिकारियों को तरक्की का तोहफा, 8 अपर सचिव बने सचिव, कई IPS को मिला उच्च पद
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से 12331 लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित
  • गिग वर्कर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल : स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, अमेजन डिलीवरी हो सकती है प्रभावित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.