बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित हुई डॉ. हर्षवंती बिष्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2025 12:13 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हर्षवंती बिष्ट को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार नवाजा गया। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा पीजी कॉलेज के बीएड तथा इतिहास विभाग के सहयोग से श्यामा देवी पर्यावरण व्याख्यान और केदार सिंह रावत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्वतारोही और पर्यावरणविद डॉ. हर्षवंती बिष्ट को गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र में भोज वनों को बचाने की अभूतपूर्व भूमिका के लिए वर्ष 2025 के केदारसिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरणीय चिंताओं को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि पर्वतारोहण का मेरा उद्देश्य हिमालय के साथ ही जल और जंगलों को जानना तथा शोध करना था।  उन्होंने कहा कि धरती नें हमें वह सब कुछ दिया है जो हमारे लिये जरूरी है। आज अनियोजित एवं अनियंत्रित पर्यटन से हिमालय अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए जूझ रहा है। उन्होंनें संस्कृति के मूल वाक्य “वसुधैव कुटुंबकं“ के संदेश को पुनःआत्मसात करने पर जोर दिया। कहा कि अनियोजित विकास की अनुमति नहीं दी जा सकती। “जियो और जीने दो“ की भावना से प्रकृति के समस्त जीवधारियों के जीवन का भी सम्मान करना होगा। इस दौरान उनके द्वारा पीपीटी के माध्यम से स्लाइड शो द्वारा क्लाइमेट चेंज से गंगोत्री क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों और भोजवासा में उनके द्वारा हिमालयी वनस्पतियों तथा भोजपत्र के संरक्षण के कार्यो पर प्रस्तुतिकरण किया गया। प्राचार्य डॉ एमसी नैनवाल ने डा. हर्षवंती बिष्ट को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि वह शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।  सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने उनके न्यास द्वारा चलाई जा रही सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इंदिरा गाँधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित बछेर की पूर्व सरपंच कलावती देवी नें चिपको की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल के साथ पर्यावरण संवर्धन के कार्यो को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया।

बताते चलें कि सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष केदार घाटी में चिपको के नायक रहे स्व केदारसिंह रावत की स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान करता है। पुरस्कार के तहत अंग वस्त्र, प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न के साथ नगद राशि का चेक भी प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिव चंद सिंह रावत, विनय सेमवाल, सुशील सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, मुन्नी भट्ट, रूपिन,मंगला कोठियाल, वेदप्रकाश भट्ट, डॉ दर्शन नेगी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.