गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालत – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2025 6:40 अपराह्न
  • पीएम पोषण योजना के तहत केन्द्र ने चार वर्ष बाद जारी किया बजट
  • कहा – राजकीय विद्यायलों में छात्रों को मिलेगा ताजा मध्याह्न भोजन
देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में किचनों को बेहतर बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत राज्य को 20.66 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में रसोईयों का सुधारीकरण किया जायेगा, जिससे बच्चों को उनके ही विद्यालयों में ताजा और पौष्टिक मध्याह्नभोजन मिल सकेगा।  
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगातार जुटी है। सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती से लेकर विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में नई रसोईयों की स्थापना और पुराई रसाईयों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा। जिसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा योजना के तहत राज्य को 2066.60 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे प्रदेशभर के 292 विद्यालयों में नवीन किचन कम स्टोर का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा 8563 विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोईयों की मरम्मत होगी तथा 772 विद्यालयों में रसोई संबंधित उपकरण बदले जायेगे। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय में नवीन किचन उपकरण क्रय किये जाने हैं।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चार वर्षों के लम्बे अंतरात के बाद इस योजना के लिये केन्द्र सरकार से बजट प्राप्त हुआ है। जिससे विद्यालयों में स्थापित रसोईयों का व्यापक रूप से सुधार किया जायेगा। ताकि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजा मध्याह्नन भोजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शिक्षा महानिदेशक व एसपीडी पीएम पोषण योजना झरना कमठान, एपीडी पीएम पोषण योजना कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि उनकी तत्परता और निरंतर संवाद के चलते राज्य को केन्द्र से विभिन्न योजनाओं में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विद्यालयों में बनेंगे 6 ईट राइट किचन

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जायेगी। ये किचन पूरी तरह हाईजिनिक होगी, जहां बच्चों को मध्याह्नन भोजन में स्वच्छ और पौष्टिक ईट राइट थाली परोसी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव शीघ्र ही केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.