गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएं – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 6:45 अपराह्न
  • वन विभाग की अनापत्ति को अटके प्रकरणों का शीघ्र होगा निस्तारण
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों व निकाय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये लगभग 150 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल योजनाएं के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी गई है। पम्पिंग योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को  विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही वन विभाग में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया है। 
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को नियत समय पर पेयजल योजनाओं के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिसके तहत कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना को तीन माह, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना को पांच, एनआईटी श्रीनगर पेयजल योजना को माह जून तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही भैडा-गंगाऊ पेयजल योजना को आगामी 20 अप्रैल को शुरू करने तथा नगर पंचायत थलीसैंण में पेयजल योजना का अप्रैल माह में शिलान्यस करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन सभी पेयजल योजनाओं के पूरा होने से खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण विकासखण्ड के 303 राजस्व ग्रामों व नगर निकाय क्षेत्रों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं पंचायत भवनों को भी प्राथमिकता के साथ पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये किये कोई भी परिवार पेयजल योजना से वंचित न रहे इसके लिये प्रत्येक परिवार को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिये धन की कोई कमी नहीं होगी, यदि अवश्यक हुआ तो योजनाओं के लिये अतिरिक्त बजट की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने पेयजल योजनाओें से संबंधित वन विभाग में अनापत्ति को अटके प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।
बैठक में प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजन के. मिश्रा, प्रबंध निदेशक जल निगम रणवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता पौड़ी मो0 यीसम, डीएफओ पौड़ी स्वप्निल अनिरूद्ध,  संयुक्त सचिव वन विक्रम सिंह यादव, अपर जिला अधिकारी पौड़ी अनिल  गर्ब्याल,  एसडीएम श्रीनगर नुपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान एस.के. राय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एस.सी. भट्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम श्रीनगर अजय कुमार गुरूंग, सहायक अभियंता जलसंस्थान श्रीनगर कृष्णकांत  सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार बने सहायक आयुक्त राज्य कर, पहले ही प्रयास में पास की उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि; बताया शुचिता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • उत्तराखण्ड : लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाली तीनों सेनाओं की कमान
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.