बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश के समस्त कारागारों के कैदियों की स्वास्थ्य की पूर्ण जांच के लिए वृहद स्तर पर चलाया जायेगा अभियान- डॉ. अजय कुमार नगरकर

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2023 12:19 अपराह्न

 

देहरादून। प्रदेश के समस्त कारागारों के कैदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य कारागार विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एसटीआई, एचआईवी, टीबी एवं हेपेटाइटिस की जाँच हेतु वृहद स्तर अभियान चलाया जायेगा। यह बात अपर परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ. अजय कुमार नगरकर द्वारा स्टेट ओवरसाईट कमेटी की समीक्षा बैठक के दौरान गयी।  अपर परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ. अजय कुमार नगरकर द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रदेश के सभी कारागारों एवं अन्य सुधार गृहों में उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा इन्टीग्रेटेड एसटीआई, एचआईवी, टीबी एवं हेपेटाइटिस कैम्पेन माह मई एवं जून में किया जायेगा। उक्त कैम्पेन हेतु 8 मई, 2023 को स्टेट ओवरसाईट कमेटी की बैठक का आयोजन अपर परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ. अजय कुमार नगरकर की अध्यक्षता में किया गया।

उक्त बैठक में जेल प्रशासन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहयोगी संस्था साथी एवं सेतु टीम के प्रतिनीधियों एवं अन्य हितधारकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में वृहद स्तर पर किये जाने वाले कैम्पेन पर संजय बिष्ट द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में उत्तराखण्ड की 10 कारागारों में इस कैम्पेन को शुरू किये जाने सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त बैठक में राज्य की सभी 10 जेलों में इस कैम्पेन को आयोजित कराने हेतु प्रारम्भिक तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा राज्य एवं जनपद स्तर पर प्रचार-प्रसार विशय पर चर्चा की गयी।

उन्होंने बताया कि एसटीआई, एचआईवी टीबी तथा हेपेटाइटिस की जांच एवं उपचार हेतु नियुक्त किये जाने वाले पर्याप्त मानव संसाधन, उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री जिनमें किट्स, दवाईयां तथा अन्य सामग्री, प्रचार-प्रसार सामग्री की उपलब्धता तथा उनसे सम्बन्धित माईक्रो प्लान पर चर्चा की गयी। बैठक में यह तय किया गया है इस कैम्पेन का प्रारम्भ 15 मई से 14 जून तक राज्य की समस्त जेलों तथा जेवेनाईल जेल, जिला डिएडिक्षन सेन्टर में किया जाना है। बैठक में राज्य क्षय नियन्त्रण अधिकारी डॉ. गरिमा पन्त, डॉ. विकास पाण्डे, एनटीईपी-एनएचएम, डॉ. अंकित गुंसाई, चिकित्साधिकारी, जिला कारागार, देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति के अनिल सती, संजय बिष्ट, सुनील सिंह, ओम प्रकाश, गगनदीप लूथरा तथा सौरभ गुप्ता, इन्चार्ज सेतु यूनिट, उत्तराखण्ड साथी संस्थान के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.