बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शासन को भेजी ज्योर्तिमठ नगर में सुरक्षात्मक कार्यो की डीपीआर

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2024 3:08 पूर्वाह्न

-स्वीकृति मिलने पर शीघ्र आरंभ होगा काम

गोपेश्वर (चमोली)। भूधसाव प्रभावित ज्योर्तिमठ नगर में सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू होंगे। यहां पर सीवरेज, ड्रेनेज, स्लोप स्टेबलाइजेशन और टो-प्रोटेक्शन कार्यो की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी दी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं की ओर से शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसल्टेंट के साथ ज्योर्तिमठ में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यो की समीक्षा की। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसल्टेंट ने बताया कि सभी प्रकार की टेस्टिंग और विस्तृत ज्योलॉजिकल सर्वेक्षण के बाद ज्योर्तिमठ नगर में सीवरेज के लिए 178.85 करोड़, ड्रेनेज के लिए 213.89 करोड़, स्लोप स्टेबलाइजेशन के लिए 596 करोड़ और टो-प्रोटेक्शन के लिए 101.71 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीवरेज और ड्रेनेज का कार्य पेयजल निगम की ओर से किया जाना है। जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से स्लोप स्टेबलाइजेशन और सिंचाई विभाग की ओर से मारवाडी से विष्णुप्रयाग तक नदी किनारे टो-प्रोटेक्शन का कार्य किया जाएगा। ज्योर्तिमठ नगर में भूधसाव से प्रभावित 482 भवन को रेड कैटेगरी में रखा गया है, जिसमें 217 भवन स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है। साथ ही जिलाधिकारी ने यलो कैटेगरी में 442 और ग्रीन कैटेगरी में स्थित 280 भवनों में हल्के मरम्मत कार्यो की अनुमति पहले ही दे दी थी। ज्योतिर्मठ में अभी स्थिति सामान्य है। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के कंसल्टेंट विवेक तिवारी, आशीष कुमार, योगेश उनियाल मौजूद थे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.