गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज़ की आहार नाल से निकाला ब्लेड, युवक को मिला नया जीवन, कहा थैंक्यू डॉक्टर्स थैंक्यू इंन्दिरेश अस्पताल

सावधानी बरतें खाने पीने के दौरान लापरवाही खतरनाक भी हो सकती है

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2023 6:33 अपराह्न
 
देहरादून। जाको राके साइंया मार सके न कोई। डाॅक्टर को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा जाता है। यहां यह कहना इसलिए भी उचित होगा क्योंकि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने एक मरीज़ की खाने की नाल में फंसे ब्लेड को निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। ऑपरेशन के द्वारा डाॅक्टरों ने ब्लेड को आहार नाल से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद मरीज़ बिल्कुल ठीक है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅ शरद हरनोट ने दी। मामला कुछ इस प्रकार से है कि 26 वर्षीय युवक भूलवश खाने के साथ रेज़र ब्लेड निगल गए। खाने की नली में फंसे धारदार ब्लेड की वजह से मरीज़ के जीवन पर बन आई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने प्रारम्भिक जांचो में पाया कि ब्लेड श्वास नली के निकट महत्वपूर्ण खून की सबसे बड़ी नस के काफी नजदीक अटकी हुई है। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डॉक्टरों ने 26 वर्षीय पुरुष की खाना खाने की  नली में फसे रेजर ब्लेड को निकालकर मरीज को नया जीवन दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर व ईएनटी सर्जन डॉक्टर शरद हरनोट ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. फातमा अंजुम के साथ मरीज की सफल सर्जरी की और एंडोस्कोपी द्वारा पूर्ण रेजर ब्लेड को खाने की नली से बाहर निकाला। मरीज के माता पिता ने डॉक्टरों व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का आभार जताया। ऑपरेशन अत्यधिक जटिल था। ऑपरेशन के बाद मरीज को नाक की नलकी द्वारा उपचार एवम खाना शुरू किया गया।  ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल ठीक है। 
डॉ. शरद हरनोट ने बताया कि 26 वर्षीय मरीज के परिजन को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। मरीज के पिता ने जानकारी दी कि अज्ञात परिस्थिति में मरीज ने रेजर ब्लेड को निगल लिया। उन्होंने बताया कि वो उत्तराखण्ड के कई अन्य बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए गए लेकिन मरीज की समस्या का समाधान नहीं हुआ और रेफर कर दिया गया। इसके बाद वह अपने पुत्र को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर व ईएनटी सर्जन डॉक्टर शरद हरनोट ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. फातमा अंजुम के साथ मरीज की सफल सर्जरी की और एंडोस्कोपी द्वारा पूर्ण रेजर ब्लेड को खाने की नली से बाहर निकाला। मरीज के माता पिता ने डॉक्टरों व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का आभार जताया।
डॉ शरद हरनोट ने मरीज एवम माता पिता से बात करी और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए काफी काउंसलिंग की  और बताया कि इस तरह की लापरवाही खतरनाक एवम जानलेवा भी हो सकती है इसलिए भविष्य में पूरी सावधानी रखें। ऑपरेशन को सफल बनाने में डाॅ अरविंद वर्मा, डॉ त्रिप्ती ममगाई, डॉ मोहिता, एनेस्थेटिस्ट डॉ स्वाती, डॉ  विशाल, सिस्टर आराधना ,आदि का विशेष सहयोग रहा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.