रविवार, अप्रैल 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्या आपको पुलिस से कोई शिकायत है?  राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखण्ड में है समाधान!

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2025 4:05 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में अब पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए भटकने की ज़रूरत नहीं है. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आपकी सेवा में तत्पर है. उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 (यथा संशोधित 2018) के तहत पुलिस बल की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य है पुलिस विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही को बढ़ावा देना. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए सिविल न्यायालय की शक्तियां प्राप्त हैं. इसका अधिकार क्षेत्र पूरे उत्तराखण्ड में है.

राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, उत्तराखण्ड के सदस्य आईपीएस पुष्पक ज्योति ने बताया कि प्राधिकरण आमजन के सुविधा के लिए हैं. और प्राधिकरण में लगातार शिकायतों की सुनवाई की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि यदि आपकी FIR नही हो रही हैं या इन्वेस्टीगेशन सही से नही हो रही हैं. और आपकी सुनवाई नही हो रही हैं तो शिकायतकर्ता प्राधिकरण में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी.

 

क्या हैं शिकायत के कारण?

अगर आपको पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप यहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विशेष रूप से, अगर आपको इन स्थितियों में परेशानी हो रही है:

  • आपने थाना/क्षेत्राधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जैसे उच्च अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया या आपकी बात नहीं सुनी.
  • आपकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है.

कुछ सामान्य शिकायतें

  • प्रथम सूचना रिपोर्ट (F.I.R.)/शिकायत दर्ज न करना : अगर पुलिस आपकी शिकायत या एफआईआर दर्ज करने से मना कर रही है, तो यह एक गंभीर मुद्दा है.
  • F.I.R./शिकायत दर्ज करने के बाद कोई कार्यवाही न होना : कई बार ऐसा होता है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती.
  • शिकायत में आपका पक्ष न सुना जाना : यह भी एक आम समस्या है जहां शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाता.

राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर आपको ऊपर बताई गई किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो आप राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में उचित कार्यवाही और सहायता के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के तीन तरीके हैं:

  1. ईमेल करें : आप अपनी शिकायत spcauttarakhand@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं.
  2. डाक द्वारा  भेजें : आप अपनी शिकायत डाक के माध्यम से प्राधिकरण के कार्यालय में भेज सकते हैं. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखण्ड 28 पार्क रोड़ (निकट दीपलॉज) लक्ष्मण चौक, देहरादून. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखण्ड 28 पार्क रोड़ (निकट दीपलॉज) लक्ष्मण चौक, देहरादून. दूरभाष नम्बरः 0135-3558209, 9456724906 वेबसाइट www.spcauttarakhand.com
  3. स्वयं प्राधिकरण कार्यालय में जाएँ : आप स्वयं प्राधिकरण कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखण्ड 28 पार्क रोड़ (निकट दीपलॉज) लक्ष्मण चौक, देहरादून दूरभाष नम्बरः 0135-3558209,9456724906 वेबसाइट www.spcauttarakhand.com

तो, अगर आपके पास पुलिस से जुड़ी कोई शिकायत है, तो चुप न रहें. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में अपनी शिकायत दर्ज कराएं और न्याय पाएं!

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित, NH-134 पर व्यापक कार्यों को मंजूरी
  • एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर, जमाखोरी का भंडाफोड़
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बकरी फार्म का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.