posted on : जनवरी 27, 2022 7:17 अपराह्न
हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत चल रही नामांकन की प्रक्रियाओं का 11 विधान सभाओं के प्रत्येक नामांकन कक्ष में जाकर नामांकन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग आफिसरों से चल रही नामांकन प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।



