बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर दी बधाई, कहा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास हैं काफी समृद्ध

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2022 2:50 अपराह्न
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की सभी को बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स सहित ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों को नमन् करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स का स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान देश को आजादी दिलाने के लिये काफी संघर्षों का सामना किया तथा गोली लगने के बावजूद तिरंगे को गिरने नहीं दिया। आज ऐसे ही ज्ञात-अज्ञात शहीदों के बलिदान का परिणाम है कि हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
जिलाधिकारी ने हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का जिक्र करते हुये कहा कि हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के काफी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऐसे हैं, जिनका इतिहास में नाम दर्ज नहीं है, के बारे में शोध किया जाना चाहिये तथा जो एक पुस्तक के रूप में सामने आना चाहिये, जिसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उल्लेख होना चाहिये एवं मैं आशा करता हूं कि अगले वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले शहीद दिवस के अवसर पर इस इतिहास की पुस्तिका का विमोचन जरूर होगा।
भल्ला पार्क का उल्लेख करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष भल्ला पार्क की स्थिति काफी दयनीय थी, इसके सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में गत वर्ष मेरे द्वारा कहा गया था, अब इसके सौन्दर्यीकरण के काफी कार्य सम्पन्न हो गये हैं, जिसके लिये उन्होंने मेयर अनीता शर्मा एवं एमएनए दयानन्द सरस्वती को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।  इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/उनके आश्रितों- भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, सुभाष छावड़ा, धर्मवीर ढींगरा, मुकेश कुमार त्यागी, सुभाष चौहान, ललित कुमार चौहान, भोपाल सिंह, अशोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, ममता दीवान, उर्मिला देवी, बलवीर सिंह, सत्येन्द्र सिंह बिष्ट, सोनाली देवी, भोला सिंह, किशन सिंह, मुरली, श्याम सुन्दर सचदेवा, धर्मवीर, यतीन्द्र, विकास कम्बोज, सुरेश चन्द्र, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश, बाल किशन, दीपिका सैनी, सुमित्रा देवी, अर्जुन सिंह, गौरव सक्सेना आदि को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, आनन्दमयी सेवा सदन इण्टर कॉलेज, पन्ना लाल भल्ला इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज गैण्डीखाता(बैण्ड सहित)आदि के बालक/बालिकायें शामिल हुये, जिन्होंने कार्यक्रम में भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारों से पूरे वातारण को गुंजायमान कर दिया।  कार्यक्रम के समापन के पश्चात लक्सर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वराज राणा के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन भी रखा गया। मंच का कुशल संचालन सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, भानू प्रताप शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.