गुरूवार, अगस्त 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : रेड–येलो अलर्ट में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2025 5:25 अपराह्न
  • रेड अलर्ट में पौड़ी की तैयारी पूरी — राहत केंद्र, निगरानी और त्वरित वितरण पर जोर

पौड़ी : बीती रात से हो रही लगातार वर्षा और मौसम विभाग द्वारा 12 से 14 अगस्त के लिए जारी रेड/येलो अलर्ट के मद्देनज़र जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आज आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से प्रतिदिन क्षेत्र की सूचनाएं प्राप्त कर समय पर प्रेषित की जाएं और सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपने क्षेत्र में मौजूद रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ग्रामों में चिन्हित राहत केंद्रों की सफाई व्यवस्था और चाबियां सही स्थान पर उपलब्ध कराए जाने को कहा, ताकि आपदा के दौरान किसी परिवार को शरण लेने में समस्या न हो। साथ ही निर्देश दिए कि सभी ग्रामों में हुई घटनाओं का क्षति विवरण, कृषि भूमि की क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रफल की जानकारी एकत्र कर भेजी जाए। लैंडस्लाइड जोनों और संपर्क मार्गों के बंद होने की सूचना भी तत्काल दी जाए।

जिलाधिकारी ने राहत सामग्री और सहायता राशि का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी डीलरों के पास आरक्षित राशन किट रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अतिरिक्त विभिन्न तहसीलों में लगभग 200 किट रखी गयी हैं। जिलाधिकारी ने तकनीकी जांच के लिए संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाए रखने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन में गति और सतर्कता दोनों आवश्यक हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में रहकर जनता की सुरक्षा, राहत एवं पुनर्वास कार्य में तत्परता से योगदान दें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर किया जाएगा स्थापित – सीएम धामी
  • सारा के प्रस्तावों को जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश
  • जल जीवन मिशन की योजनाओं में लाएं तेजी – डीएम संदीप तिवारी
  • पर्यावरण संरक्षण में चमोलीवासियों की अहम भूमिका – डीएम
  • बरसात के बावजूद गौचर में गहराया पेयजल संकट
  • जिला पंचायत अध्यक्ष को मतदान की तैयारियां पूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 26 फैसले: अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
  • BKTC अध्यक्ष ने चारधाम यात्रियों से मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करने की अपील
  • उत्तराखंड : हाईकोर्ट का आदेश, ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत चुनाव परिणाम पर रोक, क्या अन्य जिलों पर भी पडेगा असर?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.