बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2026 1:48 पूर्वाह्न
  • दूरस्थ धुमाकोट में जिलाधिकारी का फील्ड-फोकस: गांवों तक पहुंचेगी सरकार, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • धुमाकोट तहसील में प्रशासनिक समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी द्वारा गांव भ्रमण, निरीक्षण और जवाबदेही के निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्र धुमाकोट पहुंचकर तहसील सभागार में राजस्व विभाग और वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन की उपस्थिति केवल कार्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों तक पहुंचे और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों से कहा कि पटवारी चौकी के साथ-साथ नियमित रूप से गांवों में भ्रमण करें। आपदा से हुई क्षति का आकलन कर संबंधित विभागों को समय पर जानकारी दें। उन्होंने राजस्व से जुड़े सभी पोर्टल अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पटवारी चौकी और गांव भ्रमण की तिथियां निर्धारित कर उन्हें सार्वजनिक रूप से पटवारी चौकी के बाहर चस्पा करें। साथ ही खंड विकास अधिकारी को भी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी का नाम और संपर्क विवरण भी चस्पा करें, ताकि ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए सीधे संबंधित अधिकारी की जानकारी मिल सके। उन्होंने उपजिलाधिकारी को कहा कि जिन पटवारी चौकियों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित करें। जिससे समय पर कार्य किया जा सके।

जिलाधिकारी ने खसरा–खतौनी, निर्वाचन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बीएलओ से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्थायी निवास, आय प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री घोषणा, सीएम हेल्पलाइन, किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण, आपदा क्षति और अवैध खनन की भी समीक्षा की। उन्हें राहतकोष के चेक वितरण की स्थिति को जानकारी भी ली। उन्होंने किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का केवाईसी शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में चल रहे बड़े विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्माण एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश भी दिए गए। खाद्य राशन दुकानों के निरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि जहां गुणवत्ता के अनुरूप राशन वितरण नहीं हो रहा है, वहां जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा अतिक्रमण पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कहीं भी अतिक्रमण होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन आवश्यक कराएं। उन्होंने प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निस्तारण और राजस्व वादों के शीघ्र निपटारे के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने जन-जन की सरकार अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उपजिलाधिकारी को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल आपूर्ति से संबंधित पाइप लाइनों को आवश्यकतानुसार भूमिगत किए जाने, समस्त विकास कार्यों का अनिवार्य रूप से स्थलीय सत्यापन करने तथा थर्ड पार्टी सत्यापन में यदि कोई कार्य अपूर्ण या मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधितों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएचसी, पीएचसी, विद्यालयों, अस्पतालों एवं उचित दर दुकानों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

जंगली जानवरों की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने वन विभाग और राजस्व कर्मियों से क्षेत्रवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां गुलदार की अधिक सक्रियता है, वहां लोगों को जागरूक किया जाए और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल किए जाएं। उन्होंने जंगली जानवरों से हुई घटनाओं की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी को वन विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा, ताकि किसी भी घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को मिल सके।

उन्होंने डीएफओ गढ़वाल से सोलर लाइट और फाॅक्स लाइट की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लाइट लगाने और नियमित गश्त के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व और वन विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार करने तथा जंगली जानवरों की घटनाओं की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला सहित राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.