रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चाकीसैंण तहसील दिवस में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त एक्शन, गैरहाजिर 02 अधिकारियों का रोका वेतन, कहा – जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 2:00 पूर्वाह्न
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने चाकीसैंण में आयोजित तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, 68 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • चाकीसैंण तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान, 68 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का तत्काल निस्तारण
  • जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान से लोगों को मिली राहत

पौड़ी : मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मंगलवार को चाकीसैंण तहसील दिवस का आयोजन राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी में किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने की। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

68 शिकायतें दर्ज, मौके पर हुआ त्वरित समाधान

तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सड़क, शौचालय व आधारभूत सुविधाओं पर फोकस

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ को कांडा–घंडियाली–बरतोली सड़क मार्ग का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर सुधारीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। वहीं पैठाणी एवं तिरपालीसैंण बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु व्यापार सभा द्वारा भूमि चिन्हित किए जाने पर निर्माण सुनिश्चित करने को कहा।  पैठाणी क्षेत्र में डामरीकरण कार्य हेतु पीएमजीएसवाई तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में लोनिवि को सर्वे के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम चौरा में वर्षा से हुए भूकटाव से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण के भी निर्देश दिए गए।

शिक्षा, समाज कल्याण व ऊर्जा से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण

दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रकरण में समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही आवेदन भरवाकर कार्रवाई की गई। डोबरी एवं रिस्ती गांवों में जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवनों की शिकायत पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं भवनों के सुधारीकरण के निर्देश दिए गए। सोलर लाइट की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र गांवों में सोलर लाइट स्थापित की जाएंगी।

विद्युत, सिंचाई और आपदा संबंधी मामलों पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा विद्युत लाइनों में झूल रहे पेड़ों के संबंध में लॉपिंग के निर्देश दिए गए, जिस पर विद्युत विभाग ने एक सप्ताह में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, पश्चिमी नयार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल, कृषि सुरक्षा पुश्तों तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के मामलों में संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया। ग्राम चौरा में भूकटाव रोकथाम हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश भी दिए गए।

पेयजल, उद्यान व पशुपालन से जुड़ी समस्याओं पर कार्यवाही

चाकीसैंण बाजार, टीला, कांडा तल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग को ग्रामीणों को आंवला, नींबू सहित फलदार पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।  उद्यान विभाग से संबंधित शिकायतों पर ग्रामीणों से आंवला, नींबू सहित अन्य फल पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त भालू की दहशत, सड़क पुश्तों, डामरीकरण एवं चाकीसैंण बाजार, टीला, कांडा तल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल समस्या पर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छोटी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए और कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने पैठाणी बाजार में निराश्रित पशुओं पर नियंत्रण हेतु पशुपालन विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

मनरेगा से होंगे विकास कार्य

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्योली मल्ली में स्ट्रीट लाइट, कृषि घेरबाड़ एवं खेल मैदान के समतलीकरण के कार्य मनरेगा के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए ।

अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम की सख्ती

तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड श्रीनगर तथा परियोजना अधिकारी उरेडा के अनुपस्थित रहने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वयं उपस्थित रहने के स्थान पर बिना सूचित किए अधीनस्थ अधिकारियों को भेजना अनुशासनहीनता है, जिसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील दिवस में दर्ज सभी समस्याओं का निस्तारण कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा अधिकारी गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है, जिससे आमजन को मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

तहसील दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। जनसहभागिता और सकारात्मक संवाद से तहसील दिवस एक प्रभावी मंच के रूप में उभरकर सामने आया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टीला शिव चरण नौटियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ शिवम मित्तल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, पीडी स्वजल दीपक रावत, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
  • बच्चों को नशे, साइबर अपराध और लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.