गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने ली मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों की समीक्षा बैठक, 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 10:53 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों की समीक्षा बैठक, एल-1 स्तर पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष फोकस
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संबंध में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
  • 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाय: जिलाधिकारी

पौड़ी : जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया।

सोमवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने तथा प्रगति से शासन को समय-समय पर अवगत कराने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में कई घोषणाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा अधिकांश योजनाओं की डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कम समय में पूर्ण की जा सकने वाली योजनाओं के प्रस्ताव आगामी 15 जनवरी तक तथा बड़ी एवं दीर्घकालिक योजनाओं की डीपीआर 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने वन विभाग से संबंधित प्रकरणों में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को वन विभाग के साथ समन्वय एवं संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से जनसामान्य को त्वरित राहत प्रदान की जा सकती है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर संतोषजनक, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने, सभी अधिकारियों द्वारा नियमित मासिक समीक्षा करने तथा शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, जिससे निस्तारण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सके। साथ ही उन्होंने एल-1 स्तर पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को तीन दिन पश्चात संबंधित रिपोर्ट अवलोकन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे गत दिवसों की प्रगति सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में फील्ड स्तर पर सत्यापन किया जाय तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त कर ही निस्तारण पूर्ण किया जाय, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत, जल निगम नवनीत कटारिया, लोनिवि विवेक सेमवाल, लोनिवि निर्माण खंड रीना नेगी, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल, अपर सैनिक कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह रावत, सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.