बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2026 7:43 अपराह्न
  • शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, पेयजल समस्या का मौके पर समाधान

पौड़ी : सरकार की मंशा है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और समस्याओं का त्वरित समाधान हो। इसका एक सशक्त उदाहरण तब देखने को मिला, जब जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कुण्डोली गांव में पेयजल न आने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वयं गांव पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और समस्या के समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ गांव में पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और नलों से आने वाले पेयजल की स्वयं जांच भी की, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में उपलब्ध टैंक की क्षमता गांव की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल ग्रैविटी और पंपिंग आधारित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल टैंक की क्षमता को 5 किलोलीटर से बढ़ाकर 17 किलोलीटर किए जाने के निर्देश दिए, ताकि गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने नलों पर कंट्रोलर लगवाने के निर्देश भी दिए, जिससे पानी का दबाव संतुलित रहे और प्रत्येक घर तक समान रूप से पेयजल पहुंच सके।

जिलाधिकारी की इस त्वरित पहल से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधान संतोष नेगी ने कहा कि प्रशासन के इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। यह पहल दर्शाती है कि जब प्रशासन संवेदनशीलता के साथ सीधे जनता के बीच पहुंचता है, तो समस्याओं का समाधान भी तेजी और प्रभावी तरीके से संभव हो जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.