बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका पेड़ों के अवैध कटान, अवैध प्लाटिंग, अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर हुई सख्त, स्थलीय निरिक्षण कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2023 3:39 पूर्वाह्न

 

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत पेड़ों के अवैध कटान, अवैध प्लाटिंग, अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर आज खैरीगांव प्रेमनगर, कंडोली, भूरपुर मौजा ईस्ट हॉपटाउन एवं ढकरानी में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के क्षेत्र, पुल संख्या नवाबगढ आदि स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उहोंने उपस्थित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर  कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नहर  किनारे अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही करने तथा कब्जामुक्त करते हुए निगम की भूमि पर घेरबाड़ करने एवं नदी तटीय क्षेत्र में अवैध रूप रह रहे लोगों का सत्यापन करने तथा किसी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति न हो इसका भी कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खैरीगांव प्रेमनगर एवं कंडोली के निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फलदार वृक्षों का कटान न हो इसके लिए टीमों द्वारा मौके पर नियमित निरीक्षण किया जाए, बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कंडोली में हो रही प्लाटिंग का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया कि मौके पर पूर्ण जमीन नापजोख करें, खरीदी गई भूमि से अधिक भूमि पर कब्जा होने पर भूमि को कब्जामुक्त करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। साथ ही पेड़ों के अवैध कटान पर प्रभागीय वनाधिकारी,उप जिलाधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को जांच करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कंडोली में  नाला पाटकर प्रतीत हो रही प्लॉटिंग में जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश उप जिला अधिकारी विकासनगर को दिए। भुरपुर मौजा ईस्ट हॉप्टाउन में 02 पेड़ो की अनुमति पर 02 अधिक पेड़ काटे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण करते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा किसी भी प्रकार की वृक्ष कटान पर शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अवैध पेड़ कटान करने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करने को निर्देशित किया। भुरपुर इस्टहोपटाउन में की जा रही अवैध प्लाटिंग का भी निरीक्षण किया इस दौरान देखा गया कि नहर तोड़कर प्लाटिंग की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ढकरानी में नहर किनारे यूजेवीएनएल की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर यूजीवीएनएल के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया कि नहर की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त भूमि पर तार-बाड़ लगवाएं। साथ ही पुल संख्या नवाबगढ खनन पट्टो के समीप बसी बस्ती में लोगों की सत्यापन कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि संचालित न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार चमन सिंह, उद्यान से आर सी वर्मा, सहित यूजेवीएनएल के अधिकारी उपस्थित रहे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.