बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 68 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2023 3:18 पूर्वाह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 68 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि कब्जा, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण, नलकूप निर्माण, पानी की समस्या, भरण-पोषण भत्ता, ऑनलाइन ठगी, पड़ोसियों द्वारा परेशान किए जाने, फीस माफ करने, वेडिंग प्ंवाईट के प्रदूषण होने, आय प्रमाण पत्र बनवाने, चिकित्सा उपचार करवाने, आर्थिक सहायता दिलाने, होली पर मिलावटी रंगों एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने होली पर मिलावटी रंग एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रंगों एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों में रैडम चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। अंकित पूरम निवासी महिला द्वारा शिकायत की गई कि ऑनलाइन वैबसाइट के माध्यम से किराए के मकान के लिए काॅल आने पर संबंधित द्वारा पैसे ट्रांसपर किए जाने के नाम पर एक रूपए ट्रांसपर पर 11 हजार की ठगी की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक क्राईम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से अनुरोध किया कि इस प्रकार की ऑनलाइन वेबसाइट एवं काॅल से सचेत रहते हुए किसी प्रकार की ट्रांजेक्शन न करें इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए।

आराधना ग्रीन्स सोसाइटी मंगूवाला रायपुर में अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। बेटे की मृत्यु होने पर महिला द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। भूमि पर कब्जे एवं अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, एमडीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण हेतु एल1 एल2 अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस. के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय जैन,  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विद्याधर कापड़ी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि. अभि. एमडीडीए अजय माथुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे, समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सहित जल संस्थान, लोनिवि, नलकूप, सिंचाई, विद्युत आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.