बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2022 4:51 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूणी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को जागड़ा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे मलवा हटाने व झाड़ी साफ करने के निर्देश दिए तथा जहां पर मरम्मत कार्य किए जाने है वहां पर तत्काल कार्य करें। उन्होंने परिवहन विभाग को जागड़ा दिवस 30 एवं 31 अगस्त को विभिन्न रूटों पर परिवहन व्यवस्था बनाने तथा निर्धारित किराया से अधिक न वसूला जाए इस पर ध्यान देने, पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्थाएं बनाने, स्वास्थ्य विभाग को दवाईयां, एम्बुलेंस के साथ ही नजदीकि चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक हैलीपेड हेतु स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में शौचालय आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, प्रभारी वनाधिकारी चकराता कल्याणी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी, भारतीय पुरातत्व विभाग से मनोज कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह सहित लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित सचिव मंदिर समिति मोहन लाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, पुजारी राजेन्द्र नौटियाल प्रबंधक नरेन्द्र नौटियाल उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.