रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनियमितता व धोखाधड़ी की जनसुनवाई में आई शिकायत पर दिए थे जांच के आदेश; समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, धोखाधड़ी व अनियमितता की पुष्टि; जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एवं विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को लिखा पत्र

जनसुनवाई में आई अनियमितता व धोखाधड़ी की शिकायत पर डीएम सोनिका ने दिए थे जांच के आदेश; समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, जांच में हुई धोखाधड़ी व अनियमितता की पुष्टि, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एवं विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को लिखा  पत्र। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से सम्बन्धित था मामला। नाम किसी और का तो हस्ताक्षर किसी और का। अंगूठा लगाने वाले भी कर गए हस्ताक्षर। धरातल पर नही पाए गए  योजना से सम्बन्धित कार्य।  

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2023 2:40 पूर्वाह्न
 
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर 2023 को आयोजित जनसुनवाई में विकासखण्ड रायपुर के ग्राम सिल्ला एवं रामनगर डांडा के कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में किसानों के द्वारा तत्समय कार्यरत कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर के विरूद्ध वित्तीय धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को समिति गठित कर जांच करने के आदेश दिए गए थे। मुख्य कृषि अधिकारी,  कृषि भूमि संरक्षण अधिकार सहसपुर, अवर सहायक अभियन्ता कृषि, की समिति द्वारा शिकायतों की जांच की गई।
समिति द्वारा उक्त गावों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आहरित बिल, अनुदान फार्म तथा अन्य बिलों की जांच करने पर पाया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में धरातल पर योजना के अनुरूप कार्य कराये बिना सत्यापन कृषकों के नाम पर अनुदान बिलों का आहरण पर फर्मों को सीधे भुगतान कर दिया गया। उक्त गांव का स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त समिति द्वारा पाया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, ग्राम सिल्ला में सिंचाई पाईप स्प्रिंकलर से अथवा अन्य कोई भी सिचाईं साधन स्थापित करना नही पाया गया, तथा अन्य कृषिकों द्वारा भी स्प्रिंकलर सेट न मिलने की शिकायत की गई तथा एक महिला ने शिकायत की गई कि उनके मृत पति के नाम पर बिना उनकी जानकारी के स्प्रिंकलर सैट पर अनुदान निकाल दिया गया। जांच टीम ने पाया कि जब जांच हेतु टीम जा रही थी तब ग्राम सिल्ला में 02 वाहनों स्प्रिंकलर पाईपों गांव में पंहुचाए जा रहे थे।  इसी प्रकार ग्राम रामनगर डांडा में कृषकों की भूमि पर स्प्रिंकलर सेट लगा होना नही पाया गया, जबकि कार्य का भुगतान सम्बन्धित फर्म को पूर्व में ही कर दिया गया।  जांच में पाया गया कि एक महिला के आवेदन तथा उस पर हस्ताक्षर दूसरी महिला के नाम से वहीं अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर हिन्दी में पाया गया।
समिति ने पाया कि अनुदान हेतु प्रार्थना पत्र तथा आवेदन के साथ संलग्न शपथ पत्र पर सभी कृषकों के जो हस्ताक्षर किये गए हैं वह भिन्न हैं। कार्यालय के बिलों के साथ संलग्न कृषकों की फोटोग्राफ वास्तविक से भिन्न है। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर द्वारा अधिकाशतः कुल 80 प्रतिशत् अनुदान राशि (55 प्रतिशत् केेन्द्रपोषित एवं 25 प्रतिशत् राज्य पोषित योजना से) विभिन्न फर्मों को सीधे भुगतान कर दी गई, जबकि धरातल पर योजना के अनुरूप स्प्रिंकलर स्थापित करने का कार्य कराया ही नहीं गया, अनुदान कृषकों को डीबीटी किया जाना था किन्तु कृषकों के नाम से बिल आहरण कर कुछ फर्मों को लाभान्वित किया गया। कृषकों के नाम एक ही वित्तीय वर्ष में 2 बार स्प्रिंकलर सैट लगाने हेतु अनुदान पारित किया गया। वास्तविक कृषकों की जानकारी के बिना तथा बिना स्थलीय सत्यापन के कृषि एवं भूमि सरंक्षण अधिकारी रायपुर द्वारा कृषकों के नाम से बिलों पर अनुदान राशि का आहरण कर कुछ फर्मों को लाभान्वित किया गया।
समिति की जांच आख्या उपरान्त जिलाधिकारी ने सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण उत्तराखण्ड शासन को तत्कालिन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी  रायपुर (वर्तमान में सबद्ध कृषि निदेशालय) राजदेव पंवार के विरूद्ध विधिक/विभागीय कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
  • हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस
  • पहाड़ की सड़कों पर रफ्तार नहीं, सावधानी जरूरी
  • चम्पावत की हर ग्रामसभा को 10 लाख, 96 करोड़ की 16 योजनाओं की सौगात
  • अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.