शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने  शीतऋतु में शीतलहरी से बचाव एवं  तैयारी के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2023 4:03 पूर्वाह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने  शीतऋतु में शीतलहरी से बचाव एवं  तैयारी के दृष्टिगत ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के  अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  नगर निगम देहरादून के अधिकारियों तथा  कतिपय विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने  नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अपने स्तर पर  संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में रैनबसेरे में व्यवस्थाएं देख लें तथा शीतलहरी के दृष्टिगत अस्थाई रेन बसेरे का भी चयन कर लें। उन्होंने निर्देश दिए की रेनबसेरों में सफाई, शौचालय, पानी, पेयजल, बिस्तर, कंबल आदि की पूर्ण व्यवस्था कर  ली जाए। उन्होंने वन विभाग को शीत लहरी के दृष्टिगत अलाव जलाने हेतु पर्याप्त  लकड़ी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं नगर निकायों को निर्देशित किया कि शीतलहरी के दृष्टिगत पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें । उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में खाद्य रसद का पूर्ण स्टॉक समय से भिजवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त दवाई का स्टॉक रखना तथा आवश्यक जांच सामग्री पंहुचाने तथा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में स्नोचैन  एम्बुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग तथा एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में स्नो कटर मशीन तैनात रखने, अधि अभि विद्युत विभाग को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्थाएं रखने, जल संस्थान के अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने शीतलहरी के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में शीत लहरी से निपटने हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने तथा संबंधित विभागों की समन्वय बैठक करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन,  तहसीलदार सदर मोहमद शादाब सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी यूपी जिला अधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार, चकराता हरिगिरी गोस्वामी, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.