रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने किया रजिस्ट्री ऑफिस का औचक निरीक्षण कर लिया कार्याें एवं व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2022 8:51 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यालय में संपादित कार्याें एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यालय व्यवस्थाओं में सुधार लाएं जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो साथ ही सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में बिना कार्य के कोई व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने विक्रय पत्र, शुद्धि पत्र आदि अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र रखे होने पर इसका कारण जाना जिस पर संबंधित रजिस्ट्रार द्वारा अवगत कराया गया है कि कई बार भू-स्वामी अपना विक्रय पत्र लेने समय पर नहीं आते जिस कारण कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र रखें है जिन्हें जल्द ही संबंधित को उपलब्ध कराने हेतु सूचित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यालय में विक्रय पत्र पड़े होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रजिस्ट्रार को समस्त विक्रय/विलेख पत्रों का संबंधित को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आज हुई रजिस्ट्री से प्राप्त धनराशि/राजस्व की भी जानकारी प्राप्त करते हुए उपरोक्त धनराशि का मिलान भी कराया गया जो कि ठीक पाया गया।
जिलाधिकारी सोनिका ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेखों को समय पर संबंधित भू-स्वामी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने तथा कार्यालय में विक्रय/विलेख पत्र लंबे समय तक न पड़े रहे इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में स्टाॅफ बढ़ाने को कहा इसके लिए यदि नियमित स्टाॅफ नहीं है तब तक ऑउटसोर्स के माध्यम से कार्मिक रखे जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, जिलाधिकारी के मुख्य व्यैक्तिक सहायक बीरेन्द्र सिंह, एआईजी स्टाम्प संदीप श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र, सब रजिस्ट्रार अवतार सिंह रावत उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.