posted on : अगस्त 14, 2022 8:47 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस हेतु बनाए गए मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में अंतिम तैयारियों का जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल व केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, नगर में मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, अपर नगर स्टेट मायादत्त जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद्र नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


