गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बसंल की शानदार पहल, सीनियर सिटीजन और जरूरतमंदों का सहारा बना ‘सारथी’

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2025 12:10 अपराह्न

देहरादून : वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद फरियादियों के लिए देहरादून जिला प्रशासन का ‘सारथी’ अब उम्मीद की नई किरण बन गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल की पहल पर शुरू किए गए इस विशेष परिवहन सेवा के तहत फरियाद लेकर आने वाले नागरिकों को उनके संबंधित कार्यालयों तक पहुँचाया जा रहा है। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

शिकायतों के समाधान के लिए आसान सफर

जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन और जनसुनवाई कार्यक्रमों के दौरान कई बुजुर्ग और दिव्यांग नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचते हैं। पहले उन्हें संबंधित विभागों तक जाने में काफी दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब ‘सारथी’ सेवा के माध्यम से उन्हें सीधे संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को इस सेवा से लाभ मिला है।

सीनियर सिटीजन सेल को भेजे जा रहे हैं अधिकतर मामले

जिला प्रशासन को मिलने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा मामले बुजुर्गों की प्रताड़ना से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल को भेजा जाता है, जहां उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसके अलावा, कुछ मामले मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कार्यालय और अन्य विभागों से जुड़े होते हैं, जिनका समाधान संबंधित कार्यालयों में भेजकर किया जाता है।

‘सारथी’ से फरियादियों को मिली राहत

इस नई पहल से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी सुधार आया है। ‘सारथी’ सेवा की बदौलत शिकायतकर्ताओं को अपने गंतव्य तक जाने में सुविधा मिल रही है और उनकी शिकायतों का निस्तारण भी तेज़ी से हो रहा है।

इस पहल से जरूरतमंद नागरिकों में खुशी की लहर है और वे जिलाधिकारी सविन बसंल की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस सुविधा को और व्यापक बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.