बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, ऊर्जा निगम व जल संस्थान और गेल पर तीन माह का बैन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 2:43 अपराह्न

देहरादून : देहरादून की सड़कों पर मनमानी खुदाई करने वालों के दिन अब लदते दिख रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकास कार्यों के नाम पर नियम-कायदों को ठेंगा दिखाने वाली एजेंसियों पर कड़ा प्रहार किया है। ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल की मनमानी से नाराज़ डीएम ने पहले तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और अब इन पर तीन महीने का प्रतिबंध भी ठोक दिया है। मतलब ये कि अब ये एजेंसियां अगले तीन माह तक देहरादून में सड़क खुदाई का मुँह भी नहीं देख सकेंगी।

दरअसल, कैनाल रोड पर जल संस्थान, माता मंदिर रोड पर ऊर्जा निगम और अन्य जगहों पर गेल ने खुदाई के बाद सड़कों को सही से समतल नहीं किया। सड़कें गड्ढों का जाल बन गईं, जिससे आम नागरिकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पैदल चलना खतरे से खाली नहीं रहा और वाहन चालकों की तो जैसे किस्मत ही सड़क के हालात पर छोड़ दी गई। इन हालातों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पहले कड़ा संदेश दिया, फिर कार्रवाई कर डाली।

डीएम का यह फैसला बाकी एजेंसियों के लिए भी एक साफ चेतावनी है कि अब से रोड कटिंग के बाद सड़क को समतल और सुरक्षित बनाना अनिवार्य होगा। सख्त निर्देश हैं कि खुदाई के बाद सड़क का भरान, सतह का समतलीकरण और उसे वाहन योग्य बनाना ही होगा। नहीं तो ऐसी ही सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सविन बंसल ने साफ कहा है कि जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद जगी है कि देहरादून की सड़कें फिर से चलने लायक बनेंगी और एजेंसियों की लापरवाही पर लगाम कसेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.