गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुदुरवर्ती क्षेत्र त्यूणी में डीएम सविन बंसल का भ्रमण, जरूरतमदों असहायों के लिए बना वरदान

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2025 10:16 अपराह्न
  • सीएम के मार्गदर्शन में सुदुरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में डीएम भ्रमण, जरूरतमदों असहायों के लिए बना वरदान
  • असहाय, बेबसों के चेहरे पर मुस्कान खिला गया, डीएम का दूर दरबार
  • 50 प्रतिशत् दिव्यांग पिता-पुत्र, जगतराम, सुमित को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र,पेंशन स्वीकृत 
  • आर्थिक सहायता को 02 वर्ष से भटक रही फरियादी प्रमिला देवी को मौके पर ही भवन क्षति सहायता चैक 
  • गरीब महिला दुुर्गा देवी का 18 हजार विद्युत बिल भुगतान डीएम रायफल फंड से। 
  • 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी व 11 वर्षीय दिव्यांग बालक को व्हीलचेयर, पेंशन, पढाई हेतु स्पोंसरशिप योजना से 4 हजार प्रतिमाह
  • बाणाधार में पंहुचा गैस वितरण वाहन, डीएम से किया था अनुरोध अगले 24 घंटे में निर्णय धरातल पर 
  • मिला त्वरित समाधान, विद्युत बिल माफ, आर्थिक सहायता, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन मौके पर ही ।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने दुरस्त क्षेत्र त्यूनी भ्रमण कर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर जहाँ क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। बड़ी संख्या लोग बहुउद्देशीय शिविर में पंहुचे विभिन्न विभागों के स्थापित स्टॉल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए। 

सुनीर निवासी दिव्यांग 50 प्रतिशत दिव्यांग पिता-पुत्र जगतराम (पिता), सुमित (पुत्र) को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन

बहुउद्देशीय शिविर में आए सुनीर निवासी जगतराम पुत्र कालसू, सुमित पुत्र जगतराम जो दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए लम्बे समय से भटक रहे थे, डीएम के संज्ञान में प्रकरण आते ही जहां उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया गया वहीं पेंशन की औपचारिकताएं पूर्ण करवाई गई। 

गरीब महिला दुर्गा देवी का 18 हजार विद्युत बिल माफ, भुगतान डीएम रायफल फंड से।

फनार निवासी दुर्गा देवी ने डीएम को अपनी परिस्थिति सुनाते हुए बताया कि उनकी  पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई है, उनके पांच बच्चें हैं जिनका भरणपोषण वह मजदूरी कर कर रही हैं उनकों जानकारी नही थी उनका विद्युत बिल 17 हजार है, जिसे माफ करने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने उक्त महिला के बिल का भुगतान रायफल फंड से विद्युत विभाग को करवाने के निर्देश तहसीलदार को त्यूनी को दिए। 

आर्थिक सहायता को भटक रही प्रमिला देवी को तत्काल आर्थिक सहायता चैक

मुन्धौल निवासी गरीब महिला प्रमिला देवी, जिसने अपनी व्यथा डीएम को सुनाई तथा भवन क्षति पर आर्थिक सहायता का आवेदन किया, जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए मौके पर ही आर्थिक सहायता के आदेश किये, जिस पर तहसील त्यूनी में महिला के नाम आर्थिक सहायता का चैक जारी कर दिया है। 

16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी व 11 वर्षीय दिव्यांग बालक को व्हीलचेयर, पेंशन, पढाई हेतु स्पोंसरशिप योजना से 4 हजार प्रतिमाह

बहुउद्देशीय शिविर में 16 वर्षीय किशोरी रविना तथा 11 वर्षीय डिरनाड़ निवासी दिव्यांग बालक कार्तिक को स्पॉंसरशिप योेजना से शिक्षा हेतु 4 हजार प्रतिमाह की सहायता हेतु आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई तथा समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

बाणाधार में पंहुचा गैस वितरण वाहन, डीएम से किया था अनुरोध अगले 24 घंटे में निर्णय धरातल पर

बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव से 04 किमी तक चिल्हाड़ तक गैस वाहन आता है उनके गावं नही आता जिससे लम्बी दूरी तय करनी पड़ती,बाणाधार तक गैस वितरण प्वांईट बढाने की मांग की जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए थे, जिस आज अमल कराते हुए ग्राम बाणाधार तक गैस वितरण प्वाइंट बनाते हुए गांव वासियों को सुगम सुविधा प्रदान की गई है, जिस पर ग्रामीणों ने त्वरित एक्शन के लिए डीएम का धन्यवाद किया।  
जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इसी का परिणाम है कि शिविर में 1300 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया तथा स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, उपकरण, व्हीलचेयर वितरण, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सुविधाएं मौके पर ही मुहैया कराई गई। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.