शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में डीएम सविन बंसल ने लिया बड़ा प्रशासनिक निर्णय; उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा विशेष मजिस्ट्रेट नियुक्त

शेयर करें !
posted on : जनवरी 9, 2026 10:35 पूर्वाह्न
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य पकड़ेगा रफ्तार;  भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्त जिम्मेदारी अब विशेष मजिस्ट्रेट के अधीन
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण विलंब की समस्या के समाधान की दिशा में डीएम का साहसिक;  निर्णायक दूरगामी कदम
देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा को विशेष मजिस्ट्रेट (नोडल अधिकारी) नियुक्त किया है।
डीएम यह नियुक्ति आरएफसीटीएलएआरआर एक्ट, 2013 (भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से जुड़ी समस्त कार्यवाहियों के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित समस्त कार्रवाई की नोडल जिम्मेदारी विशेष मजिस्ट्रेट की होगी। विशेष मजिस्ट्रेट एयरपोर्ट एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी (AEMC) सहित सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से पूर्ण कराएंगे। सभी विभागों को समन्वय एवं सहयोग के निर्देश तहसील प्रशासन डोईवाला सहित समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे विशेष मजिस्ट्रेट को आवश्यक अभिलेख, रिपोर्ट एवं सहयोग समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं। नगर निकाय, वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को भी आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अड़चन न आए।

विलंब की समस्या के समाधान की दिशा में निर्णायक कदम

उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह जिम्मेदारी डोईवाला उप जिलाधिकारी के पास थी, जो प्रोटोकॉल ड्यूटी में अधिक व्यस्त रहने के कारण परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही थी। विशेष मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को समर्पित प्रशासनिक नेतृत्व मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी।

मुआवजा एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों के कारण हुई थी देरी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित है। बढ़ते हवाई यातायात, चारधाम यात्रा, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि के चलते रनवे विस्तार और टर्मिनल क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पूर्व में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा निर्धारण, पुनर्वास एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों से जुड़े मुद्दों के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ। कई दौर की वार्ताओं एवं सर्वे के उपरांत अब प्रशासन ने परियोजना को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है।

विकास को मिलेगा नया आयाम

एयरपोर्ट विस्तार से न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। विस्तारित रनवे और आधुनिक सुविधाओं के निर्माण से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.