मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संघर्षों से जूझ रही बेटियों की शिक्षा को डीएम सविन बंसल ने दी नई उड़ान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 1:38 अपराह्न

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को संबल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जहाँ सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों के सपनों में उड़ान भरने का जज़्बा मौजूद है। प्रशासन द्वारा बेटियों की शिक्षा को नया जीवन देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा प्रोजेक्ट ‘नंदा–सुनंदा’ के माध्यम से जीविका अंथवाल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) एवं नंदिनी राजपूत (कक्षा 11) की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए सीएसआर फंड से दोनों छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

संघर्षों के बीच सीए बनने का संकल्प – जीविका अंथवाल

जीविका अंथवाल के पिता गंभीर लीवर रोग से पीड़ित हैं और लंबे समय से आईसीयू में भर्ती हैं। परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी माता पर है, जो सीमित संसाधनों में परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। पढ़ाई के लिए लैपटॉप एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता को लेकर जीविका की माता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से जीविका के बैंक खाते में एक लाख रुपये हस्तांतरित किए हैं। साथ ही राइफल फंड से लैपटॉप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके। जीविका का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है।

नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं नंदिनी राजपूत

कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी राजपूत के पिता का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है। उनकी माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ती हैं और पार्ट-टाइम सिलाई कर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। परिवार की तीन बेटियाँ कक्षा 12, 11 और 6 में अध्ययनरत हैं। नंदिनी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना देख रही हैं। आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नंदिनी के बैंक खाते में भी सीएसआर फंड से एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपेक्षा व्यक्त की कि शिक्षा हेतु प्रदान की गई धनराशि का उपयोग पूर्णतः पढ़ाई में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सीएसआर फंड का उद्देश्य सदैव पात्र और जरूरतमंदों के कल्याण में किया जाना है। उन्होंने पात्रों के चयन में योगदान देने के लिए उप जिलाधिकारी न्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उनकी टीम की सराहना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि विषम परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों की होनहार बेटियों की शिक्षा को जीवित रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बेटियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने हौसले और आत्मविश्वास को बनाए रखें, शिक्षा की ‘स्पार्क’ को कभी बुझने न दें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर आगे बढ़ती रहें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, बालिकाओं के अभिभावक सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.