रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाइक पर सवार होकर शहर की यातायात व्यवस्था का हाल जानने निकले डीएम सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह, फील्ड में उतरकर कार्य करने की कार्यप्रणाली एवं सख्त एक्शन से दिखने लगा है व्यवस्थाओं में सुधार, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2024 6:08 अपराह्न
  • टू व्हीलर चलाकर शहर की यातायात व्यवस्था का हाल जानने निकले जिलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक ही बाईक पर सवार होकर किया शहर का भ्रमण।
  • फील्ड में उतरकर कार्य करने की कार्यप्रणाली एवं सख्त एक्शन से दिखने लगा है व्यवस्थाओं में सुधार। फील्ड पर उतरकर काम करने की कार्यप्रवृत्ति को बढा रहे हैं आगे।
  •  डीएम ने संभाला देहरादून शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा, यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने को सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह
  • शहर में प्रमुख चौराहों का सौर्न्यीकरण करने तथा जिन चौराहों को विकसित किया जा सकता है उनको विकसित करने के दिए निर्देश
  • पल्टन बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में छोटी-2 पार्किंग की संभावनाओं को तलाशने के दिए निर्देश।
  • पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक पर पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट बनानेे के दिए निर्देश।
  •  सड़कों को जाम से निजात दिलाने खुद सड़क पर उतरे डीएम, जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश
  •  शहर की सड़कों में जलभराव की स्थिति का भी लिया जायजा
  •  जनमानस के सुझाव और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की राय के उपरांत ही आगे की कार्ययोजना की जाएगी तैयार
  •  शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्य कर रही एजेंसियों को दी हिदायत, पहले पूर्व की खुदी सड़कों को दुरुस्त करे सभी एजेंसियां, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति, खामियां मिली तो नपेंगे जिम्मेदार।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घंटाघर पंहुचे, यंहा उन्होंने जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावनाएं देखी। उन्हांने घंटाघर से पैदल पल्टन बाजार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए, वहीं पार्किंग हेतु छोटे-2 स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी कि शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करें, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति। सड़कों में जलभराव गढ्ढो की शिकायतों पर सम्बन्धितों को चेताया सड़क दुरूस्त करें, नही तो होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चौक, बल्लुपुर चौक, बल्लीवाला चौक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग एवं जलभराव की स्थिति जानी तथा इसमें सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। शहर की यातायात समस्या, जलभराव, सड़कों के गढ्ढे आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु 04 जोन में बांटा गया, जिन पर जिलाधिकारी कभी भी निरीक्षण किया जाएगा इसके लिए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। चौराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य करने को भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक में पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए साथ ही पल्टन बाजार में महिलाओं हेतु अलग से टायलेट बनाने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार  सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.