शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टावरों का कार्य करें जल्द पूरा – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2025 12:22 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) स्कीम के अंतर्गत चमोली जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित किए जा रहे बीएसएनएल  4जी सैचूरेशन टावरों के प्रगति की मंगलवार को समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि टावर के कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएं जिससे बरसात में आई आपदा के समय किसी भी गांव की कनेक्टिविटी प्रभावित न हो।

बैठक में डीएम तिवारी ने अधिकारियों को कहा कि जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित बीएसएनएल 4जी सैचूरेशन मोबाइल टावरों की स्थापना कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि स्थल चयन, बिजली कनेक्शन, भूमि समन्वय और अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया में यदि कोई अड़चन हो तो उसे तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। 

जूनियर टेलिकॉम अधिकारी ने बताया कि यूएसओएफ के अंतर्गत जिले में 10 स्थानों पर मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। इनमें से अनसूया,  हडुंग लगा सेजी, स्कंड में टावरों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर कार्य प्रगति पर है, और आगामी जुलाई माह तक इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि गोणा चक धारकुमाला, भ्यूडार, द्रोणागिरी और पेंग चकलाता में संकरे रास्ते के कारण साइट पर उपकरणों को ले जाने में कठिनाई हो रहीं है जिस पर प्रशासन की मदद से कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह स्कीम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके सफल क्रियान्वयन से जिले की डिजिटल पहुंच में सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण कर स्थल पर कार्यों की भौतिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी,  अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.