शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2024 8:07 अपराह्न

-जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो को गुणवत्ता के साथ मिशन मोड में पूरा किया जाए। अधिशासी अभियंता अपने डिवीजन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। जिन योजनाओं में अधिक कार्य शेष है, उनमें श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। जो ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे है उनसे काम हटा कर दूसरे ठेकेदार को दिया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो गई है, उनका एनजीओ के माध्यम से शीघ्र जीओटैंगिक कराया जाए। एडीओ पंचायत से समन्वय करते हुए हर घर जल ग्रामों के सत्यापन कार्यो में तेजी लाए। कहीं पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए, ताकि समय पर समस्या का समाधान हो सके। गोपेश्वर जल संस्थान के सहायक अभियंता से जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की जानकारी न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते अधीक्षण अभियंता को अपने स्तर पर रेगुलर समीक्षा करने के निर्देश दिए। हिदायत दी जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को वर्ल्ड बैंक, नाबार्ड, जायका और अमृत्व योजना में प्रस्तावित नई पेयजल योजनाओं का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण के लिए दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 378 पूर्ण कर ली गई है और 193 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 1112 गांवों के सापेक्ष 291 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है और 821 गांव शेष है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता आरएम गुप्ता आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाऊस ऑफ हिमालयास के उत्पाद किये भेंट
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में जीनोमिक्स व मॉलीक्यूलर डायग्नोस्टिक्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.