बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने की कृषक उत्पादक संगठनों के कार्यो की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2024 2:56 अपराह्न

चमोली : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) तथा राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) के द्वारा समर्थित जिले के कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के कार्यों एवं उपलब्धियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। जिसमें केंद्र पोषित योजनाओं के तहत कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए योजनबद्व तरीके से काम किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिले में संचालित कृषक उत्पादक संगठनों के संचालकों को निर्देशित किया कि कृषि एवं बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए एक माह के भीतर मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध करें। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि कृषि उत्पादक संगठनों के साथ बैठक करते हुए रेखीय विभागों के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी जाए। कहा कि उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष फोकस रहे। इससे कृषि उत्पादक संगठनों को अधिक फायदा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को न्यूनतम कीमतों पर खाद, बीज, रसायन और अन्य कृषि निवेशों की सुविधा मिले और उनके उत्पादों का अधिकाधिक मूल्य प्राप्त हो। इसके लिए एफपीओ को विपणन की कारगर रणनीति तय करनी होगी। किसानों को खेती-बागवानी में नए तौर-तरीकों व तकनीकों की जानकारी व बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाभांश का वितरण करने जैसे कदम उठाए जाने चाहिए।

जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादक संगठनों को ऑनलाइन प्लेटफार्म व डिजीटल तकनीकों का इस्तेमाल कर उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर सदस्यों की संख्या एवं कारोबार को बढाने पर भी विशेष ध्यान दें। तभी यह संगठन आत्मनिर्भर बन सकेंगे और किसानों को अधिक लाभ प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगें। जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादक संगठनों को अपने प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार के निर्देश भी दिए। डीडीएम नाबार्ड ने बताया कि जिले में चमोली जनपद के सभी विकास खंडों में कुल 11 एफपीओ संचालित किए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, डीडीएम नाबार्ड श्रृयांश जोशी, एलडीएम डीएस गर्ब्याल सहित सभी एफपीओ के संचालक सहित रेखीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.