गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने चमोली जिला प्रेस क्लब के भवन का किया लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2025 9:57 अपराह्न

-जिला प्रेस क्लब की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने रविवार को जिला प्रेस क्लब के कार्यालय और जिला मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिला प्रेस क्लब की ओर से एआई के दौर में पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हो गई है। संगोष्ठी का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनपद के छह पत्रकारों को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जिला प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी संदीप तिवारी को जनपद में किसानों को आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए किए कार्यों के लिए मार्गदर्शी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि पत्रकारिता में इन दिनों आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस का तेजी के प्रयोग बढ़ रहा है। लेकिन पत्रकार की ओर से स्वयं के प्रयासों से जमीनी स्तर पर किए जाने वाले कार्य में मानवीय दृष्टिकोण का समावेश होता है। जबकि एआई में मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना का अभाव रहता है। ऐसे में समाचार और सूचनाओं के प्रसारण में पत्रकार को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपद में पत्रकारों की ओर से की जाने वाली जनपक्षीय पत्रकारिता की सराहना करते हुए जनपद के विकास में प्रशासन के सहयोग की बात कही। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पत्रकारिता में एआई के प्रयोग के साथ ही त्वरित सूचना के प्रसारण की होड़ से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी और जनता और सरकार को जोड़ने वाली कड़ी है। ऐसे में नई चुनौतियों के साथ पत्रकार की चुनौतियां भी बढ़ रही है। जिसके लिए पत्रकारों को अधिक मेहतन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकार प्रकाश कपरवाण को स्व. रामप्रसाद बहुगुणा सम्मान, हेम मिश्रा को स्व. सुदर्शन सिंह कठैत पत्रकारिता सम्मान, दिग्पाल गुसांई को स्व. चन्द्रबल्लभ पुरोहित पत्रकारिता सम्मान, जयवीर मनराल को स्व. धन्नजय भट्ट पत्रकारिता सम्मान, शेखर रावत को स्व. अनसूया प्रसाद भट्ट पत्रकारिता सम्मान और ललिता प्रसाद लखेड़ा को स्व. रघुनाथ सिंह नेगी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पलिका अध्यक्ष संदीप रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, चमोली जिला प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट, अध्यक्ष देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष महिपाल गुसांई, महामंत्री दिनेश जोशी, ओम प्रकाश भट्ट, जगदीश पोखरियाल सहित जनपद के सभी पत्रकार मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.