बुधवार, जून 25, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2025 5:33 अपराह्न
  • यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की, प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रस्तावित करने के दिए निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को वर्ष 2026 में होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विश्व की सबसे लम्बे पैदल यात्रा के सुचारु और सफल संचालन के लिए यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वाहन पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि शासन की ओर से यात्रा मार्ग के कार्यों को अति आवश्यक, आवश्यक और धनराशि की उपलब्धता के आधार पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूरे यात्रा मार्ग पर सड़क व पैदल मार्ग, पुल और शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से यात्रा मार्ग और पड़ावों पर की गई घोषणा के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। ताकि समय से व्यवस्थाओं का दुरुस्त किया जा सके।

उन्होंने यात्रा को सुगम बनाने के लिए विश्राम गृह, अस्थाई छायादार शेड निर्माण और यात्रा मार्ग संबंधी जानकारी के साइनेज स्थापना के लिए स्थानों का चयनित करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्गों पर पर सौंदर्यीकरण, दीर्घकालीन सुधार जैसे कार्यों के प्रस्ताव बजट के आवंटन के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियोें को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए डीडीआरएन (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिर्सोस नेटवर्क) स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही, ताकि निर्माण कार्यों में ओवरलैपिंग बचा जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया बूस्ट, देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • नैनीताल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान : उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संग साझा किए अनुभव, भविष्य की योजना पर हुई चर्चा
  • ड्रग्स फ्री देवभूमि : एसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान
  • पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे होगी सुनवाई
  • आपातकाल कभी न भुलाए जाने वाला लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस संविधान हत्या के पाप से कभी मुक्त नही होगी – सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल
  • सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश, 218 घोषणाएं अब भी अधूरी
  • हरिद्वार : जिले में 27 जून से एसआईएस सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती होगी आयोजित
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ICCON 2025 की करेगा मेजबानी
  • नए भारत की नई कहानी : ग्रोथ मार्केट से ग्रोथ इंजन तक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.