मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2025 12:54 अपराह्न
चमोली : 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन आदि का कैन्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा 06 जनवरी को प्रमोशनल वेन का जिला कार्यालय गोपेश्वर चमोली से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मस्कट मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 06 से 08 जनवरी तक जिले में सभी ब्लाक, प्रमुख शहर एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजवानी मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में भी विकसित होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का मस्कट मौली के साथ प्रचार कैंटर वाहन जनपद के सभी विकासखंडों में दूरस्थ गांव और शहरों में घूम कर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार प्रसार करेगा और लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 जनवरी को पुलिस मैदान गोपेश्वर में प्रातः 11 से 2ः00 बजे तक भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन के साथ ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
प्रमोशनल वेन में मौली के स्वागत एवं मौली के साथ सेल्फी फोटो खिंचवाने एवं सेल्फी के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खेलो इण्डिया सेन्टर फुटबॉल, एवं टेबल टेनिस एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी, कॉन्टेक्ट प्रशिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल संघो के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। प्रमोशनल वेन जिला कार्यालय परिसर से कुण्ड कॉलोनी परिसर से जिरो बैण्ड होते हुए विकास खण्ड ज्योर्तिमठ में वृहद प्रचार-प्रसार के भ्रमण हेतु प्रस्थान किया, जिसमें मायापुर, पीपलकोटी, टंगणी, पाखी, लंगसी, पैनी, ज्योर्तिमठ के सम्पूर्ण नगर पालिका परिषद एवं तपोवन, बड़ागाँव गाँवों में भ्रमण करेगी, जोकि दिनांक 08 जनवरी 2025 तक सम्पूर्ण जनपद के नौ विकास खण्डों में 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए गाँव-गाँव एवं शहर-शहर में घूमेगी व लोगों को खलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इसके अतिरिक्त 09 जनवरी को स्थान ग्वालदम में जनपद बागेश्वर से मशाल प्राप्त कर मशाल रैली का आयोजन किया जायेगा तथा मशाल ग्वालदम से थराली, कुलसारी, नारायणबगड़ एवं कर्णप्रयाग होने हुये रात्रि विश्राम हेतु गोपेश्वर पहुँचेगी तथा 10 जनवरी को मशाल रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम से मन्दिर मार्ग होते हुए पुलिस मैदान गोपेश्वर में पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट एवं खेल विभाग से नारायण सिंह नेगी, राजपाल सिंह चौधरी, रश्मि बिष्ट, रमेश पखोली, संतोषी नेगी, संगीता नेगी, तनवीर अहमद, जगदीश कुमार, अतुल कुमार, देवेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, मोहन लाल, बिरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

1 of 8
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.