सोमवार, मई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने आदर्श गांव सारकोट की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अर्थ एवं संख्या अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2025 10:08 पूर्वाह्न

-समाज कल्याण अधिकारी को बैठक में पर्याप्त जानकारी न रखने पर डीएम ने दिए बाहर जाने के निर्देश

-आदर्श गांव सारकोट का निरीक्षण कर विभागों से लाभार्थियों का डाटा रखने के डीएम ने दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सोमवार को चमोली जिले के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के आदर्श ग्राम सारकोट में विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सारकोट का विजिट करते हुए निरीक्षण करने और विभाग से संबंधित लाभार्थियों का डाटा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सारकोट प्राथमिक विद्यालय में वॉलीबॉल कोर्ट बनाने, सारकोट मन्दिर प्रांगण का सुधारीकरण करने और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को मंदिर प्रांगण में सप्ताह में दो दिन योग शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने पर अर्थ संख्या अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने और पर्याप्त जानकारी न रखने पर समाज कल्याण अधिकारी को बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कृषि अधिकारी को नाबार्ड के माध्यम से एफपीओ बनाने और बजट की प्रत्याशा में एचडीपीई पाइप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी को सारकोट में जो मशरूम और फूलों की खेती की जा रही है उसका कितना मार्केट है, कितनी इन्वेसटमेंट की गयी है उससे कितनी आय प्राप्त हुई है और प्रति किसान की इनकम में कितनी बढ़ोतरी हुई है, आदि को लेकर रिर्पोट तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग को सारकोट में एन्ट्री गेट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने और सारकोट के सभी भवनों को एक ही रंग में रंगने के निर्देश दिए। डेयरी विभाग को सारकोट की महिलाओं का लाल कुआं और अल्मोड़ा दुग्ध संघ का एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की ओर से तैयार किए सारकोट परवाडी पैदल मार्ग पर पुलिया निर्माण के प्रस्ताव को जिला पंचायत को भेजने के निर्देश दिए। आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी को कैंप लगाने और समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग को सीएससी के माध्यम से यूसीसी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि एवं उद्यान अधिकारी ने बताया कि सारकोट में 6400 मीटर चेनिंग फेंसिंग की गयी है, 16 पॉली हाउस लगाए गए हैं और पांच हेक्टेअर में हॉर्टिकल्चर की प्लांटेशन की गयी है।

सहायक निदेशक डेयरी विभाग ने बताया कि विभाग की ओर से मिल्क कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से भी 16 यूनिट गायें दी गयी हैं। उरेडा विभाग की ओर से सोलर लाइट लगायी गयी हैं। बैठक में  परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आत्मनिर्भर उत्तराखंड : पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला समूहों को मिल रहा रोजगार
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू, श्रमिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सख्त कदम
  • 24 मई की पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान
  • महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों से सजा आदिबद्री का नौठा कौथीग मेला
  • चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में गांवों के विकास और संगठन विस्तार पर जोर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 11 करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्पान सीसी पुल का किया शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री धामी ने सिसौना नदी पर 11.41 करोड़ के पुल का किया शिलान्यास
  • बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 तीर्थयात्री घायल
  • पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम
  • चमोली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 74 करोड़ की योजना स्वीकृत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.