रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने ओखला गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजड़गांव प्रतापनगर का भी किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2025 2:36 पूर्वाह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को प्रतापनगर तहसील क्षेत्रांतर्गत ओखला गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ओखला गांव में आपदा क्षति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से परिसंपत्तियों को हुई क्षति का शीघ्र आंकलन कर प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को, जिन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। अवगत है कि जिला प्रशासन द्वारा 27 अगस्त को प्रतापनगर क्षेत्र के ग्राम ओखला में खतरे की जद में आए 09 आपदा प्रभावित परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाकर राहत सामग्री वितरित करवाई गई थी।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजड़गांव प्रतापनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वार्डन कक्ष, स्टोर कक्ष, डाइनिंग हॉल, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। वर्तमान में विद्यालय में 71 बालिकाएं अध्ययन कर रही हैं। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से पढ़ाई एवं भोजन व्यवस्था को लेकर बातचीत की तथा और अधिक मेहनत करने को कहा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा फर्नीचर, इनवटर, स्मार्ट टीवी, वाद्यय यंत्र आदि की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान करने की बात कही।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रतापनगर में राजा के महल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने महल को हैरिटेज के रूप में विकसित करने हेतु एसडीएम प्रतापनगर को खाता-खतौनी चैक कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम, एसडीएम प्रतापनगर मंजू राजपूत, एसडीएम कीर्तिनगर सौम्य गर्ब्याल, डीपीआरओ एम.एम.खान, बीडीओ श्रव्या गोयल, डीटीडीओ एस.एस. राणा, बीईओ प्रतापनगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-04-at-1.32.58-AM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-04-at-1.32.57-AM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-04-at-1.32.53-AM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.