गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से करें पूरी – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 3:44 अपराह्न
  • आगामी मानसून से पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट
  • जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी नालों की मानसून से पूर्व सफाई करने के दिए निर्देश
  • बढ़ती गर्मी एवं आगामी मानसून को देखते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ करें कार्य
  • पेयजल संबंधी समस्या/शिकायत हेतु जल संस्थान का टोल फ्री नंबर 18001804100 उपलब्ध
हरिद्वार : आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों तथा आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर निगम, जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग, नगर पालिकाएं, नगर पंचायतें, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ नालों, नालियों एवं कलमाठों की अनिवार्य रूप से मानसून से पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील एवं खंड विकास स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी उपकरणों को सुचारू स्थिति में रखा जाए। साथ ही, संभावित आपदा के दृष्टिगत राहत केंद्रों को पूर्व से ही तैयार कर उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा आपदा कंट्रोल रूम को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव एवं भूमि कटान की संभावना रहती है, उनका निरीक्षण कर चिन्हांकन किया जाए तथा तटबंधों की मरम्मत सहित आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देशित किया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। पेयजल लाइनों में लीकेज की स्थिति में त्वरित मरम्मत कार्य किया जाए। जनपदवासियों की सुविधा हेतु पेयजल संबंधी शिकायतें जल संस्थान के टोल फ्री नंबर 18001804100 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि बढ़ती गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए तथा अनावश्यक कटौती से बचा जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि मानसून के दृष्टिगत सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ रखी जाएं तथा डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देशित किया गया कि भीषण गर्मी एवं संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था की जाए।
 जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जलभराव संभावित क्षेत्रों में संचालित राशन दुकानों का चिन्हांकन किया जाए तथा ऐसे क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जनपद में निरस्त एवं संबद्ध (अटैच) राशन दुकानों का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आगामी मानसून एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित चंद, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल, अग्निशमन अधिकारी वंश यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

 

1 of 11
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.