शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने ग्राम पंचायत नकोट में लगाई रात्रि चौपाल, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का किया समाधान

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2025 11:04 पूर्वाह्न
टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नकोट पहुंचकर रा.इ.कॉ. नकोट में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्रवासियों की अधिकांश शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर क्षेत्र के विकास में सुझाव साझा करने को कहा, ताकि उनको वित्तीय वर्ष 2025- 26 की योजना में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर प्रशासक/प्रधान नकोट विनीता मखलोगा को जल जीवन मिशन में महत्वपूर्ण कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अधिकारियों द्वारा ‘जन सेवा‘ थीम पर 22 से 30 मार्च तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में इसी तरह रात्रि चौपाल लगाई जा रही हैं। रात्रि चौपाल में जन समस्याओं के समाधान के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल लगाने का मकसद यह है कि सभी क्षेत्रवासी दिनभर अपने दैनिक कार्यों के बाद स्वतंत्र होकर रात्रि चौपाल में पहुंच सके तथा ऑफिस टाइम में कार्यालय के कार्य भी प्रभावित न हो।  
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मनरेगा, समाज कल्याण, बाल विकास, चिकित्सा, पूर्ति, कृषि, पेयजल, लोनिवि, उद्यान, सिंचाई, राजस्व, विद्युत, शिक्षा आदि विभागों द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाहर से गाड़ियों द्वारा आवारा पशु छोड़े जाने की शिकायत की तथा समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने पशु पालन विभाग के अधिकारी को ऐसे पशुओं की गणना कर गौशाला में शिफ्ट करने तथा पुलिस विभाग के अधिकारी को बाहर से आने वाली गाड़ियों पर नजर रखने को कहा।
क्षेत्रवासियों ने जंगली जानवरों से खेती-बाड़ी की सुरक्षा हेतु चैनलिंग फैंसिंग करने की बात कही, जिस पर कृषि अधिकारी को क्लस्टर में कार्य करने हेतु प्लान बनाने को कहा गया। उद्यान अधिकारी को प्रोपर बीज वितरण करने, फील्ड में जाकर चेक करने तथा पॉलीहाउस बढ़ाते हुए जिला योजना में प्रस्तावित करने को कहा। लोनिवि के अधिकारी को जिन सड़कों पर मालवा पड़ा है, उसे बरसात से पूर्व हटाने तथा सड़क निर्माण से टूटे आंतरिक मार्ग ओर पेयजल लाइनों को ठीक करने को कहा। प्रशासक प्रधान को समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन योजनाओं से छूटे हुए लाभार्थियों की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया। पीएमजीएसवाई के अधिकारी को धर्मघाट रोड चौड़ीकरण का मुआवजा देने तथा सिमल्टा रोड पर एक मकान के पुश्ते का प्रस्ताव तैयार कर बारिश से पहले बनाने, एएमए जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था एवं व्यवस्थित रूप से कूड़ा निस्तारण करवाने, एआरटीओ को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या के समाधान हेतु व्यवस्था बनाने तथा ग्रामीणों को ऐसे अंत्योदय कार्ड धारक जिनका स्तर अंत्योदय मानक से ऊपर हो गया है, उन्हें स्वेच्छा से कार्ड जमा करने एवं पानी का दुरुपयोग न करने को कहा गया।
रात्रि चौपाल में क्षेत्रवासियों ने विद्यालय में विद्यालय भूमि का सीमांकन करने, चारदीवारी निर्माण एवं आउटसोर्स से सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने, क्षेत्र में समय-समय पर आधार कार्ड शिविर लगाने, बाजार में सामुदायिक शौचालय एवं पुलिस चौकी खोलने, टेढे़ विद्युत पोल ठीक करने व लाइन शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नकोट में पंचायत भवन, पटवारी चौकी, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय, बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति, सस्ते गल्ले की दुकान, सीएससी सेंटर आदि का निरीक्षण कर संबंधितों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उनके द्वारा संबंधितों को पटवारी चौकी का रंग-रोगन एवं प्रांगण का मरम्मत कराने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने, चिकित्सालय में संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने, अंत्योदय योजना के तहत मानकानुसार ऐसे कार्डधारकों, जिनका स्तर बढ़ा गया है, उन्हें चिन्ह्ति करने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत प्रचार-प्रसार करने एवं रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर प्रशासक/ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र धनोला, सीएओ विजय देवराडी, डीएसओ मनोज डोभाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा जगदीश खाती, प्रशासक/प्रधान दिवाड़ा पूनम नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

1 of 8
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
  • 13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एमपीएस बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल
  • अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.