मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2025 3:34 अपराह्न

टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पुनर्वास, राजस्व, पेयजल, समाज कल्याण, सड़क आदि विभागों से संबंधित लगभग 30 जन शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में बौराड़ी नई टिहरी निवासी प्रेम सिंह तोपवाल ने विस्थापन के तहत जमीन का निरीक्षण कर प्लाट पर अंश निर्धारण कर कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता पुर्नवास को जांच कर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम बांसाखुलेटी (सिमलासू) देवप्रयाग ने गांव की अलग पेयजल लाइन बिछाने तथा गांव में पेयजल टैंक बनवाने की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान/जल निगम देवप्रयाग को आवश्यक कार्य करने को कहा गया। पथियाणा निवासी बरफू ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन आंगन/चौक का आपदा मद से पुर्ननिर्माण किये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर डीडीएमओ को राजस्व विभाग से स्थलीय जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

वहीं एनएच 707ए के चेनेज 219 आरकोट में पटरी को क्षतिग्रस्त कर निर्माण किये जाने की शिकायत पर संबंधित अधिशासी अभियन्ता को मौके पर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम आराकोट निवासी हिम्मत सिंह रावत ने चचेरे भाई की पत्नी द्वारा परेशान किये जाने तथा बुढ़ोगी उपला पंागर निवासी पपेन्द्र सिंह चौहान ने पुर्नवास के तहत खोखा भूमि दुकान आंवटन का अनुरोध किया गया, जिस पर क्रमशः एसडीएम टिहरी एवं  अधिशासी अभियन्ता पुर्नवास को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों, चारधाम यात्रा आदि अन्य कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती के लिए मांग करने, डॉक्टरों की तैनाती करने, यात्रा से पूर्व उचित साइनेज लगाने, अतिक्रमण के लिए यथोचित कार्यवाही करने, ट्रांसफर प्रकिया हेतु विभागीय जानकारी उपलब्ध कराने, जिला योजना के अंतर्गत बजट प्रस्ताव उपलब्ध कराने, आगामी ग्रीष्म कालीन में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर वोटर लिस्ट पूर्ण करने हो कहा गया।

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम. खान, सीएओ विजय देवराड़ी, एसडीएम संदीप कुमार आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.