बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने किया नगर निगम रुड़की का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कई कर्मचारी, भेजा नोटिस

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 2:14 अपराह्न

रुड़की। नगर निगम रुड़की का आज जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित कार्य योजनाएं, निर्माण कार्य, सफाई व्यवस्थाएं आदि की जानकारी ली। साथी नगर निगम द्वारा शहर के विकास को लेकर क्या परियोजना तैयार की गई है, उसको लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी प्रकट की और नगर आयुक्त को स्पष्टीकरण के लिए निर्देशित किया।

आज शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित नगर निगम रुड़की कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जन्म मृत्यु कक्ष, निर्माण इकाई आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर आयुक्त कार्यालय में उन्होंने सर्वप्रथम कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके स्पष्टीकरण हेतु डीएम द्वारा नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया। वहीं उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि किस तरह सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है, इस पर सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, हालांकि उनके स्थान पर नगर आयुक्त ने डीएम को व्यवस्था से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली और उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल किया, तो नगर आयुक्त ने जवाब दिया की मौके पर जाकर उनके कर्मचारी निरीक्षण करते है और जो भी कमी रहती है, उसको पूर्ण किया जाता है।

वहीं उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी जानकारी प्राप्त की। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि यहां पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु उचित सुविधा प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि एबीसी सेंटर और अन्य जरूरी कार्य किया जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर आयुक ने बताया कि बाउंड्री वाल का कार्य डेढ़ करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। डीएम ने रेवेन्यू के संबंध में सहायक नगर आयुक्त से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 8.30 करोड़ का रेवेन्यू कलेक्ट हुआ था, अब उनका लक्ष्य है कि इसे 9.30 करोड़ से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कमर्शियल प्रयोग कर रहे है और टैक्सपेड नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे भवन कर स्वामियों को चिन्हित किया जाए, ताकि उनसे जुर्माने के तहत टैक्स की वसूली की जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून का बेहद अच्छा मैप तैयार किया हुआ है, उनकी विधि को अपने कार्य में शामिल करें ताकि मैपिंग में सुविधा मिल सके और नगर निगम क्षेत्र का शत प्रतिशत टैक्स रिवेन्यू कलेक्शन हो सके। डीएम ने कहा कि बिना रिवेन्यू कलेक्शन के नगर निगम का संचालन नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कहीं बिंदुओं पर नगर आयुक्त से चर्चा की ओर संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।

इसके बाद डीएम ने महापौर अनीता देवी अग्रवाल से भेंट की और संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके बाद नगर आयुक्त ने एक एई की तैनाती हेतु निवेदन किया, जिस पर डीएम द्वारा तत्काल आश्वासन दिया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा आज निरीक्षण में साफ सफाई व्यवस्था, टैक्स कलेक्शन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संबंधित कार्यों के साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों के स्पष्टीकरण के लिए भी नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो भी सुविधा जनहित के लिए हैं, वह शत प्रतिशत धरातल पर उतरे। इसके लिए ही उनका प्रयास रहेगा। इस दौरान जेएम दीपक रामचंद्र शेट, नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, सहायक आयुक्त एसके गुप्ता, सहायक आयुक्त अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.