बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने तहसील नैनबाग एवं मसूरी वन प्रभाग क्षेत्रान्तर्गत ईको हट्स धनोल्टी का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2023 12:48 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को देर सांय तक तहसील नैनबाग एवं मसूरी वन प्रभाग क्षेत्रान्तर्गत ईको हट्स धनोल्टी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। तहसील नैनबाग के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर, नजारत संग्रह अनुभाग, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कक्ष, भू अभिलेख कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ नजरी नक्शा का अवलोकन किया गया तथा सीसी टीवी कैमरे, बायोमैट्रिक मशीन, पेयजल, साफ-सफाई, आदि व्यवस्ध्थाएं देखी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू अभिलेख कक्ष में रखे रिकार्ड को चैक किया गया तथा निर्वाचन संबंधी पुराने फार्म को हटाने के निर्देश दिये गये। साथ ही तहसील को आने वाले सड़क के एक जगह खराब होने पर संबंधित अधिकारी को ठीक करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नव निर्माणाधीन तहसील भवन का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ईको हट्स धनोल्टी में सांस से बने सुन्दर हट्स, किचन आदि का निरीक्षण किया गया तथा हट्स में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा पहले से बने हट्स को भी ठीक करवाने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक टूरिस्ट यहां पर आ सके। धनोल्टी में टूरिस्ट से जुड़े समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी कुछ समस्याएं रखी गयी। वेस्ट मैनेजमेंट, आवारा पशु, पेयजल समस्या, रा.इ.का. धनोल्टी एवं़ ब्लॉक को जाने वाली रोड़ आदि को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम को स्टेक होल्डर, बीडीओ, बीईओ और संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये। धनोल्टी मार्केट की पार्किंग पूर्ण होने के फलस्वरूप उसे संबंधित चिभाग को हेण्डआवर करने हेतु तसहीदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, ताकि उसका रख-रखाव सही से हो सके।
जनपद में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा धनोल्टी मार्केट को एक नया लुक देने तथा मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु सर्वसहमति से दुकानों में एकरूपता के साइन बौर्ड लगाने, लैम्प पोस्ट, वॉल पेंटिंग करवाने, रैलिंग आदि ठीक करवाने, सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा जनपद में टूरिज्म को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ना है। टूरिस्ट तभी बढ़ेगा जब उसे सभी सुविधाएं मुहैया होंगी और अलग-अलग तरह की गतिविधियां करने को मिलेंगी। विंटर में साईकिलिंग हेतु एसओपी बना लें, कुछ साईकिल पर्यटन विभाग से उपलब्ध करा दी जायेगी। वाहन पार्किंग के लिए धनोल्टी तहसील की पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।
इस मौके पर डीएफओ मसूरी द्वारा ठाणा थत्यूड़ में बन्द पड़े हॉस्पिटल में वन रेंज ऑफिस चालने की इच्छा जाहिर की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार से स्थ्तिि से अवगत कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही भदरीगाड़ नैनबाग में भी वन रेंज ऑफिस हेतु जगह उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित बीईओ को क्षेत्र के बन्द पड़े स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, ताकि वन रेंज हेतु जगह उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर डीएफओ मसूरी देवीप्रसाद, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, तहसीलदार नैनबाग साक्षी शर्मा एवं धनोल्टी आर.पी. ममगाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
  • आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, SIT जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट और करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई मजबूत पैरवी
  • अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रही सरकार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.