मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फायर सीजन के मध्येनजर अलर्ट मोड में रहे सभी अधिकारी – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2025 2:27 अपराह्न
टिहरी : गुरूवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत वनाग्नि सुरक्षा को लेकर वन विभाग के प्रत्येक डिविजन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सभी संबंधित अधिकारियों को फायर सीजन के चलते अलर्ट मोड में रहने तथा आपसी समन्वय से वनाग्नि सुरक्षा हेतु कार्य योजना बनाने को कहा गया। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने हेतु नुक्कड़ नाटकों, युवक/महिला मंगल दलों एवं सामुदायिक सहभागिता से लोगों को जागरूक करने तथा अप्राकृतिक रूप से वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में पहली प्राथकमिता जीवन बचाने की हो।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को फायर सीजन से पूर्व वनाग्नि की दृष्टि से संवदेनशील गांवों में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कराने, फायर सीजन के दौरान किसी भी कार्यक्रम में वन विभाग के वाहनों को न लगाने तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को रणनीति बनाकर टीमें तैनात करने, अग्नि शमन उपकरण एवं वाहनों को पर्याप्त मात्रा में रखने, लक्ष्य निर्धारित कर पिरूल संग्रह करवाने, सड़क किनारे पिरूल की सफाई करने एवं घरों के आस-पास झाड़ी कटान करवाने को कहा गया। अधिकारियों द्वारा वनाग्नि सुरक्षा को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये गये।
नोडल अधिकारी/डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर ने बताया कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत टिहरी वन प्रभाग में 52 क्रू-स्टेशन, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग 69, मसूरी वन प्रभाग 22, टिहरी डैम वन प्रभाग-प्रथम 23, टिहरी डैम वन प्र्रभाग-द्वितीय 08 तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी में 05 कू-स्टेशन बनाये गये हैं। सभी डिवीजन में मॉकड्रिल करा ली गई हैं तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सभी क्रू स्टेशनों में दो-दो फायर वॉचर तैनात कर दिये गये हैं तथा सभी का बीमा किया जा चुका है। फॉरेस्ट फायर एप पर कार्मिकों सहित क्षेत्रीय लोगों को जोड़ा गया है, ताकि वनाग्नि की घटनाओं को तुरन्त शेयर किया जा सके। मास्टर कन्ट्रोल रूम क्रू स्टेशन डाइजर नई टिहरी में बनाया गया। उन्होंने बताया कि पिरूल उठान हेतु संग्रह सेंटर घनसाली, रानीचौरी और पोखाल में बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि वनाग्नि सुरक्षा समितियों हेतु माइक्रो प्लाना बनाया गया है, जिन्हें जल स्रोतों की साफ-सफाई, वनाग्नि जन-जागरूकता कार्यक्रम आदि के तहत कैटेगरी वाइज प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी।
बैठक में डीएफओ टिहरी डैम वन प्रभाग-प्रथम संदीपा शर्मा, एसडीएम संदीप कुमार, डीडीओ मो. असलम, जिला क्षय रोग अधिकारी जितेन्द्र भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सतेन्द्र पाल, एसडीओ जन्मेजय रमोला, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित पुलिस एवं अग्निशमन के अधिकारी भौतिक रूप से तथा डीएफओ मुनिकीरेती जीवन दगाडे, डीएफओ मसूरी अमित कंवर, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज आदि अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थिति रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.