शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्व के मुकदमों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना करें सुनिश्चित – डीएम कर्मेन्द्र सिंह

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2024 7:35 अपराह्न

हरिद्वार : राजस्व के मुकदमों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कार्यालय सभागार में दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को पूरे धैर्य व शालीनता से सुनकर उनका सरलीकरण, समाधान के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई हेतु जनता को अतिरिक्त समय भी दिया जाये ताकि जनता को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने न पड़े। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान है, समस्या का समाधान नियम व कानून के अन्तर्गत रास्ता निकालते हुए किया जाये।

उन्होंने राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार कोर्ट वर्क को भी प्राथमिकता में शामिल करें तथा एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी कैस में अनावश्यक तारीख पर तारीख न दी जाये तथा सभी मुकदमों में लम्बी तारीख के स्थान पर छोटी तारीखें दी जाये ताकि मुकदमों का निस्तारण तेजी से किया जा सके। *उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि माह में दायर वादो की अपेक्षा निस्तारित वादो की संख्या अधिक हो।

उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाकर नियमानुसार वसूली की जाये तथा बड़े देयकों की वसूली हेतु उप जिलाधिकारी स्वयं भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहन दुर्घटानाओं आदि से सम्बन्धित मजिस्ट्रियल जांचे शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को दिये।  उन्होंने विरासत के मामलों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि अविवादित विरासत के मामलों में दाखिल-खारिज में विलम्ब नहीं होना चाहिए, अनावश्यक विलम्ब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने विभिन्न आयोगों से सम्बन्धित रिपोर्ट समय से भेजने तथा माननीय न्यायालयों से सम्बन्धित मुकदमों में काउण्टर, शपथपत्र आदि दाखिल कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एमएनए जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.