शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने लक्सर पहुंचकर विकासखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कहा – कार्यालय समय से खुले और अनावश्यक देरी से न हो बन्द

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2024 7:23 अपराह्न
लक्सर : जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने लक्सर पहुंचकर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों  की उपस्थिति तथा सफ़ाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विकासखंड स्तर पर चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधूरे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खुली बैठकों के माध्यम से परिवार रजिस्टर को अपडेट किया जाए, ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के बैठने का रोस्टर सार्वजनिक करते हुए बैठने के स्थान पर भी चस्पा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रोस्टर क़े अनुसार पंचायतों में बैठकर जनता क़े कार्य कर रहें हैं या नहीं। कार्यालय में खराब पड़ी बायोमेट्रिक मशीन को सही कराते हुए ऑनलाइन हाजरी सुनिश्चित की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी तथा अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे तथा समय से कार्यालय छोड़ें, देर सांय तक अनावश्यक कार्यालय खुले न रहें। ब्लॉक मिशन मैनेजर गाँव गाँव जाकर सीएलएफ बनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए आजीविका संसाधनों में वृद्धि की जाए, समूहों की हर संभव मदद की जाए।, जिन समूहों का अकाउंट नहीं खुला है, उनका अकाउंट खुलवाया जाए।
खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा मनरेगा, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन, राज्य तथा केंद्र वित्त योजनाओं, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील निरीक्षण के दौरान 10 बड़े बकाएदारों के नाम चस्पा सूची को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोर्ट कार्यों को प्रथमिकता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी पेपर पर किसी भी दशा में फ्लूड का उपयोग नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर दो दिन के भीतर पैमाईश करते हुए गौशाला हेतु स्थान चिन्हीकरण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आर्य समाज मंदिर के पास पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया और तालाब सौंदर्यकरण सम्बन्धी संभावनाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रस्तावित गौशाला निर्माण क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी के प्रथम बार लक्सर पहुंचने पर निवर्तमान चेयरमैन अमरीश गर्ग, राजेश रस्तोगी, बार अध्यक्ष चौधरी सहदीप सिंह, सचिव रितेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी पीएस सैनी, वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सहायक विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी की अफसरों को दो टूक : जनता को दफ्तरों के चक्कर लगवाए तो खैर नहीं, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
  • केदारनाथ पैदल मार्ग बंद : चीरबासा में मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता अवरुद्ध, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
  • दिल्ली में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई
  • अबू धाबी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ कोटद्वार का युवक
  • सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सड़कों पर बिछाई गईं कीलें, कई इलाकों में लंबा जाम
  • उत्तराखण्ड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, जंतर-मंतर की किलेबंदी, ध्रुव राठी हिरासत में लिए गए, कई ट्रेनें रद और मेट्रो सेवाओं पर पाबंदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.