रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2024 3:37 अपराह्न
  • जनपद के विभिन्न कार्यालय में डीएम की अचानक छापेमारी से मचा हडकंप
  • विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश
रूड़की : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अचानक की गई छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रातः 10ः05 बजे एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित मिले तथा मुख्य गेट पर एक कार्मिक कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की रजिस्टर में एंट्री करता मिला 
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में 5 कार्मिक, नज़ारत अनुभाग में 2 कार्मिक, चकबंदी अनुभाग 2 में 1 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। छापेमारी के दौरान कुल 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर पंचायत झबरेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सहित 2 कार्मिक संयुक्त मजिस्ट्रेट ऑफिस जाना बताए गए, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की से दूरभाष पर वार्ता कर उपस्थिति सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं नगर पंचायत को वेतन भुगतान में आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष आमदनी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था  रखने, कूड़े का नियमानुसार निस्तारण करने, वार्डवार सफाई कर्मी तैनात रखने व समय समय पर सफाई कर्मियों का रोस्टर बदलने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.