शनिवार, सितम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकाल में शीतलहर से बचाव के लिए समय से पूरी कर ली जाए सभी तैयारियां – डीएम कर्मेंद्र सिंह

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2024 5:49 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शीतकाल में शीतलहर से बचाव हेतु सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम हरिद्वार तथा रुड़की में रेनबसेरों की क्षमता बढ़ाई जाए। नगर पालिका क्षेत्रों में रेनबसेरों में रुकने के लिए कम से कम 50 व्यक्तियों के रुकने की व्यवस्था की जाए अर्थात उनकी भी क्षमता विस्तार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अच्छी गुणवत्ता के कंबल खादी ग्रामोद्योग से खरीदे जाएं तथा नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव जलाएं जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा में समय का बहुत बड़ा महत्व है, इसलिए समय से धनराशि की डिमांड की जाए तथा समय से ही कार्य पूर्ण हों और भुगतान भी समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाने तथा उनकी जानकारियों का सदुपयोग करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खनन न्यास, आपदा तथा जिला योजना में हैंड पम्प लगाने के लिए बजट का आवंटन किया जाता है, इसलिए किसी भी प्रकार की डुप्लीकेसी को रोकने के लिए तीनों मदो में हैंड पंप की लिस्ट विधानसभावार उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस कार्य में जो एजेन्सी या विभाग एक्सपर्ट है, उसी से काम कराया जाए अर्थात एक्सपर्ट एजेंसी से ही कार्य कराएं जाएं।
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में रिस्पॉन्स एण्ड रिलीफ मद में 8.50 करोड़, रिकवरी एण्ड रिकंस्ट्रक्शन में 11 करोड़, क्षमता विकास मद में 1.50 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें से रिस्पॉन्स एण्ड रिलीफ मद में 4.34 करोड़, रिकवरी एण्ड रिकंस्ट्रक्शन में 8.60 करोड़, क्षमता विकास मद में 54.49 लाख की धनराशि खर्च हो चुकी है। उन्होंने विभागवार एवम् विधानसभावार प्राप्त कार्यों, चल रहे कार्यों, प्रस्तावित तथा पूर्ण हो चुके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा की तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, मोहम्मद शहजाद, फुरकान अहमद, ममता राकेश, रवि बहादुर, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि सुमित भार्गव, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, गोपाल सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह , युक्ता मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, फरासू में अलकनंदा में समाया बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग, EE NH PWD पर आपदा प्रबन्धन की धाराओं में मुकदमा दर्ज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
  • भारत की डिजिटल क्रांति : परिवर्तन का एक दशक और भावी योजना
  • ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
  • हरियाणा पुलिस पर हरिद्वार में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल
  • प्राथमिकता के आधार पर की जाए प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत – डीएम नितिका खण्डेलवाल
  • ADG वी. मुरुगेशन ने की NDPS मामलों की समीक्षा, ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, 200 हुईं एमबीबीएस सीटें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.